Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
जनगणना से सामने आया बहुविवाह का सच
नई दिल्ली
हाल ही में जारी हुए जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 29.3 करोड़ शादीशुदा महिलाएं और 28.7 करोड़ विवाहित पुरुष हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि देश में पुरुषों के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहीं महिलाओं की संख्या 66 लाख ज्यादा है। 2011 की जनगणना से संबंधित आंकड़े यह भी बताते हैं कि बीते 10 सालों में 15 वर्ष से कम उम्र की 18 लाख लड़कियां ब्याही गईं।
इस आंकड़े का एक पक्ष उन पुरुषों से भी जुड़ा हो सकता है जो अपनी पत्नियों को छोड़कर कमाने के लिए विदेश चले गए। साथ ही, इन आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाओं की एक बड़ी संख्या बहुविवाह जीवन में हैं।
जनगणना के वक्त देश की 120 करोड़ की आबादी में से 58 करोड़ लोग विवाहित थे। इन आंकड़ों में तलाकशुदा, विधवा या अलग हो चुकी जनसंख्या शामिल नहीं है। इन 58 करोड़ लोगों में से 29.3 करोड़ महिलाएं थी, जबकि 28.7 करोड़ पुरुष थे। विवाहित पुरुषों और महि...










