Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
सूर्य पर कभी भी हो सकता है महाविस्फोट!
वडोदरा
विश्व के तमाम सूर्य विज्ञानी, खगोल शास्त्री एक गहन शोध में उलझे हुए हैं। सूर्य पर 24 घंटे नजर रखने के बावजूद विज्ञानी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि सूर्य पर कब क्या हो जाए। यहां स्थित गुरुदेव वेधशाला के खगोल विज्ञानी दिव्यदर्शन डी. पुरोहित के अनुसार, सूर्य पर कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है।
पुरोहित के मुताबिक, 'यूं तो सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र में होने वाले भारी फेरबदल से उत्पन्न सोलर फ्लेर्स से विस्फोट होते रहते हैं लेकिन वर्तमान में सूर्य पर तीन सूर्य कलंक चल रहे हैं और इसके आलावा एक और खतरा पैदा हुआ है, जिसके कारण कभी भी विस्फोट हो सकता है।' पुरोहित के अनुसार वर्तमान में सूर्य पर चार लाख किलोमीटर यानी पृथ्वी से चांद के अंतर के बराबर एक फिलामेंट पैदा हो गया है।
बड़ा है खतरा
उन्होंने बताया कि यह इतना बड़ा है कि सबसे बड़े गुरु ग्रह को भी कई बार बांध ले। इसे सूर्य टेलिस्कोप के जरिए...