Monday, September 22

एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बहुमत

55 copyनई दिल्ली. दिल्ली विधासभा की 70 सीटों के लिए इस बार 67 फीसदी वोटिंग हुई। शाम छह बजे तक चली वोटिंग के बाद टीवी चैनलों पर दिखाए एग्जिट पोल्स बताते हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बननी तय है। पिछले कुछ चुनावों में लगातार सही एग्जिट पोल करने वाली एजेंसी चाणक्‍य ने तो आप को 48 और भाजपा को 22 सीटें दी हैं। भाजपा की सीएम पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी ने उम्‍मीद जताई है कि ये आंकड़े बदलेंगे। अगर आंकड़े नहीं बदले तो क्‍या यह मोदी की हारी मानी जाएगी? इस सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्‍यों के चुनाव नतीजों को केंद्र से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता और अगर पार्टी का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा तो इसकी जिम्‍मेदारी सबकी होगी, किसी एक नेता की नहीं। क्‍या कहते हैं एग्जिट पोल

न्यूज़ 24 – चाणक्य 2015 का एग्जिट पोल 2013 का एग्जिट पोल्स
आप 48 31
भाजपा 22 29
कांग्रेस 0 10
एबीपी नील्सन 2015 का एग्जिट पोल प्री-वोटिंग सर्वे 2013 का एग्जिट पोल्स
आप 43 35 15
भाजपा 26 29 37
कांग्रेस 1 6 16
इंडिया टुडे – सीसेरो 2015 का एग्जिट पोल प्री-वोटिंग सर्वे 2013 का एग्जिट पोल्स
आप 38-46 19-25 06
भाजपा 19-27 38-46 41
कांग्रेस 3-5 20
टाइम्स नाऊ – सी वोटर एग्जिट पोल प्री-वोटिंग सर्वे 2013 का एग्जिट पोल्स
आप 31-39 31 11
भाजपा 27-35 36 31
कांग्रेस 2-4 2 24
अभी क्या है सीटों की स्थिति
पार्टी 2013 विधानसभा चुनाव 2014 लोकसभा चुनाव में बढ़त
भाजपा+ 32 सीटें 60 सीटों पर
आप 28 सीटें 9 सीटों पर
कांग्रेस 8 सीटें 1 सीट पर
दिल्ली में पिछले चुनावों में कितना रहा है वोटिंग पर्सेंटेज
वर्ष वोटिंग किसे फायदा
2014 65.07% (लोकसभा) भाजपा : सातों सीटें जीती
2013 66% भाजपा और आप
2008 57.58% कांग्रेस
2003 53.4% कांग्रेस
1998 49% कांग्रेस
1993 61.8% भाजपा
वोटिंग से पहले हुए सर्वे में ही आगे निकल गई थी AAP
एबीपी नील्सन के जनवरी के सर्वे में कहा गया था कि आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिल सकती हैं। वहीं फरवरी के प्री-वोटिंग सर्वे में आप को 35 सीटें दी गईं। इसी तरह एचटी-सी फोर ने भी नवंबर अंत के सर्वे में आप को 24 ही सीटें दी थीं। लेकिन वोटिंग से पहले हुए सर्वे में बताया कि केजरीवाल की पार्टी को 36 से 41 सीटें मिल सकती हैं।
भाजपा पहले आगे चल रही थी लेकिन कई प्री-वोटिंग सर्वे में उसे कम सीटें दी गईं। एबीपी-नील्सन ने भाजपा को जनवरी में 34 लेकिन फरवरी में 29 सीटें दीं। एचटी सी-फोर ने भाजपा को जनवरी में 29 से 34 सीटें दीं लेकिन प्री-वोटिंग सर्वे में 27 से 32 ही सीटें दीं