Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
व्यापमं मामले में अलग-थलग पड़े शिवराज
भोपाल
व्यापमं घोटाले को लेकर विपक्ष के निशाने पर चल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह धीरे-धीरे अकेले पड़ते जा रहे हैं। विपक्ष के हमले के चलते विधानसभा का बजट सत्र अचानक स्थगित होने के बाद खुद शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्य यह मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस के आरोपों का कानूनी जवाब देना चाहिए। जिस तरह दिग्विजय सिंह ने हलफनामा देकर आरोप लगाए हैं, उन्हें देखते हुए मुख्यमंत्री कम से कम हलफनामा देकर उत्तर तो दे ही सकते हैं।
उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर डर्टी पॉलिटिक्स करने और तथ्यहीन आरोप लगाने की बात दोहराई है। शिवराज लगातार यही कहते आ रहे हैं कि मेरी क्लिन इमेज से कांग्रेस भयभीत है। लगातार हार रही कांग्रेस के नेता बौखला कर झूठे आरोप लगा रहे हैं। लेकिन उनके आरोपों से जनता गुमराह नहीं होगी। दिग्विजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के सवाल पर शिवराज अब भ...