Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
भोपाल मास्टर प्लान में अब स्मार्ट सिटी व मेट्रो
भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव निपटने के बाद अब भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कवायद शुरू हो गई है। भोपाल का मास्टर प्लान लंबे समय से अटका है। इसे अब वर्ष-2031 की स्थिति के मद्देनजर बनाना है। इसे मेट्रो ट्रेन और स्मार्ट सिटी के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।
वर्तमान में भोपाल में वर्ष-2005 का मास्टर प्लान लागू है। इसके बाद 2021 के हिसाब से मास्टर प्लान बना था, लेकिन उसका ड्रॉफ्ट विवादों में पड़ गया। इसके बाद उस ड्रॉफ्ट को रद्द करके 2031 के हिसाब से नया प्लान बनाना तय किया गया। अब लाइट मेट्रो के रूट फायनल होने और स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट तैयार होने के कारण भोपाल के मास्टर प्लान को नए सिरे से रिफार्म करना तय किया गया है। इसमें मेट्रो व स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के हिसाब से प्लान एरिया निर्धारित किया जाएगा। पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव के कारण यह काम अटक गया था।
बड़े...