देश के लिए बड़ी उपलब्धि:बंगाल की दुर्गा पूजा को UNESCO ने दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा, मोदी और ममता बोले-यह गर्व का पल
UNESCO ने बुधवार को बंगाल की दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UNESCO की इस घोषणा पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व का पल है। उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह हर बंगाली के लिए गर्व का पल है। दुर्गा पूजा हमारे लिए पूजा से बढ़कर है। यह हमारे लिए भावना है।
UNESCO ने कहा कि हम भारत और भारतीयों को बधाई देते हैं। हमें उम्मीद है कि दुर्गा पूजा को इंसानियत की आमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद स्थानीय लोग इसे लेकर और ज्यादा उत्साहित होंगे। सांस्कृतिक विरासत केवल निशानियों और वस्तुओं का संकलन नहीं है, इसमें परंपराएं और हमारे पूर्वजों की भावनाएं भी शामिल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को मिलती हैं।
धर्म और जाति का विभाजन टूटता है
UNESCO ने बुधवार को लिखा कि दुर्गा पूजा के दौरान, वर्ग, ध...