आदित्य-L1 सुबह 11.50 बजे भरेगा उड़ान, कहां और कैसे देखें लाइव
चंद्रयान-3 की चांद पर फतेह के बाद भारत अब सूरज की ओर छलांग लगाने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च करेगा। जिसकी तैयारियां कर ली गई हैं। आदित्य-L1 मिशन को लॉन्च व्हीकल PSLV-C57 से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से लेकर ऑर्बिट इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में तीन चरण होंगे। इस मिशन का प्रमुख उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। आदित्य L1 को पृथ्वी से निकलने और लैग्रैंज प्वाइंट तक पहुंचना है और इस प्रक्रिया में 125 दिन यानी करीब 4 महीने का वक्त लगेगा।
कब और कैसे देखें लॉन्च?
आदित्य-L1 मिशन की लॉन्चिंग को ISRO लाइव स्ट्रीम करेगा। लाइव स्ट्रीम लॉन्च से 30 मिनट पहले दोपहर 11:20 बजे शुरू हुआ, जिसे आप ISRO की आधिकारिक वेबसाइट (www.isro.gov.in), DD नेशनल TV चैनल और ISRO के आधिकारिक फेसबुक पेज (www.facebook.c...










