5 दिन में पहली बार 4 लाख से कम केस:देश में 3.66 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले, 3.53 लाख मरीज ठीक हुए और 3,747 ने जान गंवाई
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। नए मरीजों का आंकड़ा 5 दिन में पहली बार 4 लाख से नीचे आ गया। बीते 24 घंटे में यहां 3 लाख 66 हजार 317 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 3 लाख 53 हजार 580 लोग ठीक भी हुए, जबकि 3,747 लोगों ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में सिर्फ 8,907 की बढ़ोतरी हुई। यह बीते 55 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 15 मार्च को 4,103 एक्टिव केस बढ़े थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.66 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,747बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.53 लाखअब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.26 करोड़अब तक ठीक हुए: 1.86 करोड़अब तक कुल मौतें: 2.46 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.41 लाख
18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 18 रा...










