हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा में बाढ़ और भारी बारिश से हाहाकार! 33 की मौत, कई लापता
बीते कुछ दिनों से देश में कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण कई जगह नदियां उफान चल रही है, कई जगह बांध खतरे के निशान के पर है। डेम से पानी छोड़ने से निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। कई गांव जलमग्न हो जाने के कारण प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, डेढ दर्जन से ज्यादा लोग अभी लापता है। उत्तराखंड और ओडिशा में चार-चार और झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
हिमाचल में 22 लोगों की मौत 743 सड़के बंद
हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत कहर भरपा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम ...










