बीते कुछ दिनों से देश में कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण कई जगह नदियां उफान चल रही है, कई जगह बांध खतरे के निशान के पर है। डेम से पानी छोड़ने से निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। कई गांव जलमग्न हो जाने के कारण प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, डेढ दर्जन से ज्यादा लोग अभी लापता है। उत्तराखंड और ओडिशा में चार-चार और झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
हिमाचल में 22 लोगों की मौत 743 सड़के बंद
हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत कहर भरपा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में आठ एक ही परिवार के हैं। भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 36 घटनाएं दर्ज की गई हैं। कई राजमार्ग सहित 743 सड़कों को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है।
उत्तराखंड में चार की मौत, स्कूल और आंगनवाड़ी बंद
उत्तराखंड में बादल फटने की विभिन्न घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लापता हो गए क्योंकि बारिश के कारण तटबंध टूट गए, पुल बह गए और घरों के अंदर कीचड़ और पानी जमा हो गया। इससे कई गांवों से लोगों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। पौड़ी जिले में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में 2 मौतें
जम्मू कश्मीर में भी हादसे में दो लोग अपनी जान गंवा चुके है। उधमपुर जिले के टिकरी ब्लॉक में एक मकान पर पहाड़ का मलबा गिर गया। इस हादसे में आरिफ और गनी की मौत हो गई। तीन अन्य मलबे में दब गए। उधमपुर में भूस्खलन की घटना सामने आई है। इसके बाद उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी मार्ग भी बंद हो गए।
झारखंड में भी भारी बारिश का तांड़व
झारखंड में भी भारी बारिश का तांड़व जारी है। प्रदेश में में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इससे सैकड़ों पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये हैं। वहीं कई जिलों में निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ा
आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़कर 12.10 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीएमए ने चेतावनी जारी कर नदी के किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।