कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हादसा
पुतिन ने माना, रूस की वजह से ही क्रैश हुआ था अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन
कजाकिस्तान में पिछले साल अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 38 लोग मारे गए थे। इस मामले में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा खुलासा किया है।
पिछले साल दिसंबर में प्लेन क्रैश का एक बड़ा मामला सामने आया था। अजरबैजान एयरलाइंस ) का प्लेन कजाकिस्तान में क्रैश हो गया था। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस में चेचन्या क्षेत्र की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था। हालांकि इसे किसी वजह से कजाकिस्तान की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जहाँ उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसी दौरान अक्ताऊ शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर प्लेन क्रैश हो गया और उसके दो टुकड़े भी हो गए। इस प्लेन क्रैश में 38 लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे के बाद कई थ्योरीज़ सामने आई, लेकिन हादसे की असल वजह का पता नहीं चल पाया। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
रूस की वजह से हुआ था ...