Thursday, November 13

देश विदेश

अमेरिका – तालिबान के बीच आज होगा शांति समझौते पर हस्ताक्षर
Uncategorized, देश विदेश

अमेरिका – तालिबान के बीच आज होगा शांति समझौते पर हस्ताक्षर

काबुल | अमेरिका और तालिबान के बीच आज शांति समझौते पर अहम हस्ताक्षर होने जा रहे हैं | कहा जा रहा हैं कि इस शांति समझौते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रही हैं | इस दौरान भारत समेत 30 देशों के राजदूतों को दोहा आने का न्योता भेजा गया है। इस समझौते में भारत की भूमिका अहम रही है। 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की थी। शांति समझौते से पहले भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला शुक्रवार रात काबुल पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति अशरफ गनी और सरकार के आला अधिकारियों से मुलाकात की। शृंगला ने राष्ट्रपति गनी को प्रधानमंत्री मोदी का पत्र भी सौंपा।...
डाउ जोन्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स भी 1121 अंक नीचे आया
Uncategorized, आर्थिक जगत, देश विदेश, राजधानी समाचार

डाउ जोन्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स भी 1121 अंक नीचे आया

वाशिंगटन | कोरोनावायरस के संक्रमण बढ़ने की आशंका से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में चिंता देखने को मिल रही है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,121.98 अंक नीचे गिरकर 38,624.64 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 297.55 अंक नीचे पहुंच गया। निफ्टी 11,333.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स में 1,190.95 अंकों की गिरावट देखने को मिली। यह डाउ जोन्स के इतिहास की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस हफ्ते डाउ जोन्स में 3,225.77 अंक करीब 11.1% की गिरावट आ चुकी है। यूएस-चीन ट्रेड वॉर में नरमी आने के कारण निवेशकों को उम्मीद थी कि वैश्विक अर्थव्यवस्था जल...
राष्ट्रपति ट्रम्प का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दिखाता है – विदेश मंत्री पोम्पियो
Uncategorized, देश विदेश

राष्ट्रपति ट्रम्प का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दिखाता है – विदेश मंत्री पोम्पियो

अमेरिका| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दो दिन की भारत यात्रा को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शानदार और ऐतिहासिक बताया है। पोम्पियो ने ट्रम्प के अमेरिका लौटने पर गुरुवार को ट्वीट किया। इसमें लिखा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प का दौरा यह दिखाता है कि अमेरिका के लिए भारत कितना अहम है।’’ पोम्पियो ने व्हाइट हाउस के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'लोकतांत्रिक परंपराएं हमें (भारत-अमेरिका को) एक करती हैं। दोनों देशों के साझा हित हमें जोड़ते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में दोनों देशों की यह साझेदारी और मजबूत होगी।...
भारत ने ईरान के साथ उड़ान सेवा रद्द की
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार

भारत ने ईरान के साथ उड़ान सेवा रद्द की

नईदिल्ली | भारत के नागरिक उड्डयन नियामक ने देश में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण ईरान से सभी उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया है। सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच अभी केवल महान एयर और ईरान एयर उड़ानों का संचालन करती है। साथ ही कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। उधर, दक्षिण कोरिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां दो हजार मामलों की पुष्टि हो गई है और 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 245 लोग संक्रमित हैं। उपराष्ट्रपति मसुओमेह इब्टेकर के भी गुरुवार को संक्रमित होने की खबर आई। देश में महामारी से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। चीन अब तक ईरान को 2.5 लाख मास्क भेज चुका ह...
चीन के बुहाना से 112  यात्रियों को लेकर वापिस आया भारतीय वायुसेना का विमान
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, हैल्थ

चीन के बुहाना से 112 यात्रियों को लेकर वापिस आया भारतीय वायुसेना का विमान

नईदिल्ली| चीन में फैले कोरोनावायरस से भारतीयों को बचाने के लिए कल भारतीय वायुसेना का विशेष विमान चीन गया था जो आज वापिस लौट आया हैं | इस विमान में सवार 112 लोगों में 36 विदेशी नागरिक हैं। इन सभी लोगों को दिल्ली के भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के छावला स्थित कैंप में 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जाएगा। पहले के दो ट्रिप में चीन से लाए गए चार सौ से ज्यादा लोगों को भी यहीं रखा गया था। वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से वुहान के लिए 15 टन मेडिकल सामग्री भी भेजी गई थी। वापसी में विमान नागरिकों को लेकर आया है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्त्री ने ट्वीट किया, "76 भारतीय नागरिक विमान से घर लौट रहे हैं। विमान में बांग्लादेश के 23, चीन के छह, म्यामांर और मालदीव के दो-दो और दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मेडागास्कर के एक-एक नागरिक भी लौटे हैं।" चीन के छह नागरिकों में भारतीयों के परिजन शाम...
चीन फसे भारतीयों को लेने आज जा सकता हैं भारत का विशेष विमान
Uncategorized, देश विदेश, हैल्थ

चीन फसे भारतीयों को लेने आज जा सकता हैं भारत का विशेष विमान

नईदिल्ली | चीन में फैले कोरोनावायरस के कहर से भारतीयों को बचाने के लिए आज भारतीय वायु सेना का विशेष विमान आज चीन जा सकता हैं | ये विमान भारतीय नागरिकों को लेकर 27 फरवरी को वापस आएगा। दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण के मंगलवार तक 80,994 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले भारत ने कहा था कि दुनिया के कई देश चीन को मदद और अपने नागरिकों को लाने के लिए फ्लाइट्स भेज रहे हैं। सभी को चीन अनुमति दे रहा है, लेकिन भारतीय रिलीफ फ्लाइट्स को मंजूरी नहीं दी जा रही। इस पर चीनी दूतावास ने सफाई दी थी- हुबेई में हालात जटिल हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। जान-बूझकर फ्लाइट क्लीयरेंस नहीं देने जैसी कोई बात नहीं है।...
मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की भारतीय जो चाहें कर सकते हैं – ट्रम्प
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की भारतीय जो चाहें कर सकते हैं – ट्रम्प

अहमदाबाद | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प ने मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में अपना सम्बोधन दिया उनका ये सम्बोधन पूरे 27 मिनट का था। अपने सम्बोधन के दौरान डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम 8 हजार मील की दूरी तय करने के बाद यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। 5 महीने पहले अमेरिका ने आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया है। खूबसूरत और नए मोटेरा स्टेडियम में आकर संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत का हमेशा हमारे दिल में विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता है। वे उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वे इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वे जीतकर आए हैं। आप सिर्फ गुजरात क...
अहमदाबाद पहुंचे राष्ट्रपति ट्रम्प
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

अहमदाबाद पहुंचे राष्ट्रपति ट्रम्प

अहमदाबाद | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया. इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ रहीं. बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं. एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता 22 किमी. लंबा रोड शो कर रहे हैं. इस दौरान साबरमती आश्रम में थोड़ी देर का पड़ाव होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ भारत आ रहे हैं, इस दौरान वह अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा का दौरा करेंगे....
क्या भारत कंधार और मसूद अजहर भूल  गयी है सरकार – कांग्रेस
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार

क्या भारत कंधार और मसूद अजहर भूल गयी है सरकार – कांग्रेस

नईदिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प सोमवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के भारत दौरे के पूर्व कांग्रेस ने यूएस-तालिबान डील को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है और नरेंद्र मोदी सरकार से कहा है कि क्या देश कंधार कांड और मसूद अजहर को भूल गया है. बता दें कि अमेरिका, अफगानिस्तान में तालिबान के साथ 29 फरवरी को शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहा है. अमेरिका और तालिबान ने अफगानिस्तान में एक हफ्ते तक हिंसा में कटौती का वादा किया है. इसके बाद 29 फरवरी को दोनों देश ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं.इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार से अमेरिका से जुड़े भारतीय हितों को लेकर कई सवाल किए हैं. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अमेरिका अपने हितों की चिंता करते हुए तालिबा...
श्रीलंका की संसदीय समिति ने बुर्का  बैन करने को लेकर प्रस्ताव रखा
Uncategorized, देश विदेश

श्रीलंका की संसदीय समिति ने बुर्का बैन करने को लेकर प्रस्ताव रखा

कोलम्बो| श्रीलंका की एक संसदीय समिति ने बुर्के पर तत्काल प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा है. इसी समिति ने जातीय और धार्मिक आधार पर बने राजनीतिक दलों के पंजीकरण को भी निलंबित करने का प्रस्ताव रखा है. दरअसल, श्रीलंका की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित समिति ने पिछले साल 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए यह प्रस्ताव रखा है. इस हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी....