Sunday, October 19

भारत ने ईरान के साथ उड़ान सेवा रद्द की

नईदिल्ली | भारत के नागरिक उड्डयन नियामक ने देश में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण ईरान से सभी उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया है। सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच अभी केवल महान एयर और ईरान एयर उड़ानों का संचालन करती है। साथ ही कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।

उधर, दक्षिण कोरिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां दो हजार मामलों की पुष्टि हो गई है और 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 245 लोग संक्रमित हैं। उपराष्ट्रपति मसुओमेह इब्टेकर के भी गुरुवार को संक्रमित होने की खबर आई। देश में महामारी से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। चीन अब तक ईरान को 2.5 लाख मास्क भेज चुका है।