मौसम की दोहरी मार: उत्तर-पूर्व में बाढ़, तो पश्चिम में सूखा, सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ
देश में समय से पहले आया दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आकर ठिठक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बनी स्थिति के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ा था। अब वह स्थितियां कमजोर होने लगी है। ऐसे में मानसून 26 मई से 1 जून तक मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानी, पटना, पुरी के आसपास अटका हुआ है। वहीं देश के पूर्वोत्तर में भारी बारिश व बाढ़ का सिलसिला जारी है।
सिक्किम में 1500 पर्यटक फंसे
सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से जारी बारिश और भूस्खलन सड़कें अवरुद्ध हो गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए। चुंगथांग को लाचेन और लाचुंग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पर्यटक परमिट जारी करना रोक दिया गया है।
पूर्वोत्तर में 32 की मौत
पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में अभी तक 32 लोगों की मौत ह...