
भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच चल रहा तनाव किसी से भी छिपा नहीं है। भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को काफी भारी भी पड़ा है। इससे पाकिस्तान को जान-माल का काफी नुकसान हुआ। हालांकि दोनों देशों के बीच फिलहाल सीज़फायर का पालन किया जा रहा है, लेकिन तनाव की स्थिति बरकरार है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब कुछ ऐसा हो गया है जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है। अफगानिस्तान (Afghanistan) बेस्ड आतंकी संगठन तालिबान (Taliban), पाकिस्तान की इस मुश्किल की वजह है।
लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश
डूरंड बॉर्डर पर अब हालात बिगड़ गए हैं। इस वजह से बॉर्डर से लगे चगई जिले के 2.5 लाख से ज़्यादा लोगों को पाकिस्तान सरकार ने तुरंत अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। तालिबान ने भी अफगान नागरिकों को बॉर्डर से जुड़े इलाकों को खाली करने को कहा है।
◙ दोनों पक्ष कर रहे एक-दूसरे की चेकपोस्ट पर हमले
हमले सिर्फ एक तरफ से नहीं, दोनों तरफ से किए जा रहे हैं। तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर हमला कर रहे हैं, तो पाकिस्तानी सेना भी तालिबान की चेकपोस्ट को निशाना बना रही है।
तालिबान को मिल रहा बलूच विद्रोहियों का समर्थन
पाकिस्तान के खिलाफ इस जंग में तालिबान को बलूच विद्रोहियों का भी समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी ने तालिबानी लड़ाकों को पूरा समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि बलूच विद्रोहियों और नेताओं की पाकिस्तानी सरकार और सेना से चल रही आज़ादी की जंग जगजाहिर है।
◙ तालिबानी हमलों से घबराई पाकिस्तानी सेना?
रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ चौकियों पर पाकिस्तानी सेना तालिबानी लड़ाकों के हमलों से घबरा गई है। तालिबानी लड़ाकों ने चार से ज़्यादा पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया है, जिससे सेना को अपनी जान बचाकर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।