Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर                
                दुनिया में सबसे बुजुर्ग 117 वर्षीय जापानी महिला का निधन
                    टोक्यो
दुनिया की सबसे बुजुर्ग जापानी महिला मिसाओ ओकावा का ओसाका में बुधवार को 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह जापान की निवासी थीं और उनका नाम गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज था।
समाचार एजेंसी ऐफे ने जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक उनका निधन ओकावा के एक वृद्धाश्रम में हुआ, जहां पर वह काफी समय से रह रही थीं।ओकावा को फरवरी 2013 में गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के रूप में पहचाना गया था। उन्होंने जापानी मीडिया में विभिन्न अवसरों पर बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज हर दिन कम से कम आठ घंटे की तनाव मुक्त नींद और उचित खानपान था।अगस्त 2013 में ही जापान के 116 वर्षीय जिरोमोन किमुरा के निधन के बाद उन्हें दुनिया की सबसे वृद्ध जीवित शख्सियत के खिताब से नवाजा गया। अभी एक माह पहले ही उन्होंने अपना 117वां जन्मदिन म...                
                
            









