Tuesday, September 23

दुनिया में सबसे बुजुर्ग 117 वर्षीय जापानी महिला का निधन

Worlds-oldest-person-Misao-Okawa-dies-in-Japanटोक्यो
दुनिया की सबसे बुजुर्ग जापानी महिला मिसाओ ओकावा का ओसाका में बुधवार को 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह जापान की निवासी थीं और उनका नाम गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज था।

समाचार एजेंसी ऐफे ने जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक उनका निधन ओकावा के एक वृद्धाश्रम में हुआ, जहां पर वह काफी समय से रह रही थीं।ओकावा को फरवरी 2013 में गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के रूप में पहचाना गया था। उन्होंने जापानी मीडिया में विभिन्न अवसरों पर बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज हर दिन कम से कम आठ घंटे की तनाव मुक्त नींद और उचित खानपान था।अगस्त 2013 में ही जापान के 116 वर्षीय जिरोमोन किमुरा के निधन के बाद उन्हें दुनिया की सबसे वृद्ध जीवित शख्सियत के खिताब से नवाजा गया। अभी एक माह पहले ही उन्होंने अपना 117वां जन्मदिन मनाया था।

इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, पड़ोसी और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे थे। ओकावा का जन्म पांच मार्च, 1898 को ओसाका में हुआ था। उनके तीन बेटे, चार पोते और छह पड़पोते हैं। 110 वर्ष की उम्र तक वह चल फिर सकती थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह वीलचेयर पर थीं और एक वृद्धाश्रम में रह रही थींउनके जन्मदिन पर एक सरकारी अधिकारी ने जब उनसे पूछा था कि जिंदगी के 117 सालों के बारे में कैसा महसूस कर रही हैं, तो उन्होंने कहा था, ‘यह उम्र तो बल्कि मुझे कम लग रही है।’

विश्व के सबसे वृद्ध जीवित पुरुष का खिताब भी जापान के एक व्यक्ति के नाम है। सकारी मोमोई पांच फरवरी को 112 साल के हुए हैं।