Thursday, October 23

राजधानी समाचार

आज 23 दिसंबर सोमवार को शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट से उबरते हुए एक मजबूत शुरुआत की है। आइए जानते है पूरी खबर।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

आज 23 दिसंबर सोमवार को शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट से उबरते हुए एक मजबूत शुरुआत की है। आइए जानते है पूरी खबर।

आज 23 दिसंबर सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) ने पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट से उबरते हुए एक मजबूत शुरुआत की है। अंतरास्ट्रीय बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के कारण सेंसेक्स ने 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई, जबकि निफ्टी 180 अंकों की बढ़त के साथ खुला है। बैंक निफ्टी ने भी 340 अंकों की तेजी दर्ज की है। मेटल और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) के शेयरों ने बाजार (Stock Market Today) को सपोर्ट cc, जबकि गैस और इंश्योरेंस स्टॉक्स में हल्की कमजोरी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल बना। अमेरिकी बाजारों (Stock Market Today) ने शुक्रवार को पर्सनल कंजम्प्शन खर्च घटने के संकेतों के बीच जोरदार वापसी की। डाओ जोंस 500 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 200 अंकों की वृद्धि दर्ज हुई। एशियाई बाजारों (Stock Market...
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, महिला से रेप का आरोप, Supreme Court ने फिर भी दी जमानत
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, महिला से रेप का आरोप, Supreme Court ने फिर भी दी जमानत

कुख्यात गैंगस्टरों में गिने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का सुर्ख़ियों में बना रहता है। हर कोई लॉरेंस के नाम से डरता है। कुछ समय पहले पंजाब में एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर महिला को धमकाया और रेप को अंजाम दिया। उसके बाद पंजाब पुलिस की तरफ से मामला दर्ज किया गया और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को रेप के मामले में जमानत दे दी। शख्स ने जमानत याचिका के लिए व्हाट्सएप चैट के साथ-साथ महिला और पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के बीच का कॉल रिकॉर्ड पेश किया। आरोपी ने बताया कुछ ऐसा आरोपी ने दावा किया कि वह लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था, जो बाद में पुलिस अधिकारी के साथ रिलेशनशिप में आ गई। शख्स ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी अपने पावर का दुरुपयोग करते हुए उसे रेप और महिला को धमकी देने के आरोप में उसे फंसाया। कोर्ट में याचिका दायर करने वाले श...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुकवार को अचानक तबीयत खबरा हो गई। इसके चलते सीएम नीतीश के आज के पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रमों रद्द कर दिया गया है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुकवार को अचानक तबीयत खबरा हो गई। इसके चलते सीएम नीतीश के आज के पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रमों रद्द कर दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुकवार को अचानक तबीयत खबरा हो गई। इसके चलते सीएम नीतीश के आज के पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रमों रद्द कर दिया गया है। नीतीश पटना में चल रहे ग्लोबल निवेशक सम्मेलन- बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि सीएम की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमला बोला रहा है। सीएम नीतीश कुमार का आज अपने गृह जिले नालंदा के दौरे का कार्यक्रम पहले से तय था। वे राजगीर में मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। प्रशासन की तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अचानक नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था।...
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां प्लेटपार्म नंबर 1 पर खड़ी पवन एक्सप्रेस की छत पर चढ़े युवक ने हाईटेंशन लाइन पकड़ ली।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां प्लेटपार्म नंबर 1 पर खड़ी पवन एक्सप्रेस की छत पर चढ़े युवक ने हाईटेंशन लाइन पकड़ ली।

रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्टेशन पर उस समय यात्रियों के बीच हंगामा मच गया, जब यहां एक अज्ञात शख्स अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। प्लेटफार्म पर खड़े यात्री उससे नीचे उतरने की आवाजें लगा ही रहे थे कि युवक ने ट्रेन को करंट सप्लाई देने वाली हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। युवक के लाइन को टच करत ही एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें युवक बुरी तरह से झुलस गया। इधर, घटना के वक्त प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने युवक द्वारा किए कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरु कर दिया। इसी बीच घटना का लाइव वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो रौंगटे खड़े कर देने वाला है। हालांकि, वीडियो ब्लर कर दिया गया है, फिर भी पत्रिका.कॉम की ओर से सलाह दी जाती है कि जिन लोगों का दिल कमजोर है या अधिक उम्र वाले लोग इस वीडियो को न देखें। फिलहाल, पुलिस हादसे का शिकार युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। ब...
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जल्द ही 6559 आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है। विभाग ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जल्द ही 6559 आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है। विभाग ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही सरकार 6559 कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने जा रही है। ये भर्तियां महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड में होने वाली हैं। मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कुछ समय पहले राज्य के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था। इससे वहां तैनात सहायिकाएं उच्चीकृत होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बन गईं थी। इसके चलते सहायिकाओं के काफी पद रिक्त चल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती जल्दी शुरू होने जा रही है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बताया कि आवेदन के लिए करीब 30 दिन का समय मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या ने...
हेलीकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की 8 दिसंबर, 2021 को मृत्यु हो गई थी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

हेलीकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की 8 दिसंबर, 2021 को मृत्यु हो गई थी।

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और 12 अन्य लोगों की जान लेने वाले MI-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना के तीन साल बाद, एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट ने दुर्घटना को “मानवीय भूल” के लिए जिम्मेदार ठहराया। जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की 8 दिसंबर, 2021 को मृत्यु हो गई, जब वे जिस सैन्य हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे, वह तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार को संसद में पेश की गई रिपोर्ट में रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने 13वीं रक्षा योजना अवधि के दौरान हुई भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटनाओं की संख्या के बारे में डेटा साझा किया। दुर्घटनाओं की कुल संख्या 34 थी, जिसमें 2021-22 में नौ भारतीय वायुसेना विमान दुर्घटनाएं और 2018-19 में 11 दुर्घटनाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के डेटा में “कारण” शीर्षक वाला एक कॉलम भी शामिल था, जिसमें विमान के प्रकार और तारीख और द...
वन नेशन-वन इलेक्शन- से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है, जिसमें 39 सदस्य होंगे।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

वन नेशन-वन इलेक्शन- से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है, जिसमें 39 सदस्य होंगे।

वन नेशन-वन इलेक्शन’ से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है, जिसमें 39 सदस्य होंगे। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल किए गए हैं। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार रात जेपीसी के गठन की घोषणा की। इस समिति का उद्देश्य विधेयक के सभी पहलुओं का गहराई से अध्ययन करना और इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है। जेपीसी में लोकसभा से भर्तृहरि महताब, पीपी. चौधरी, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, परषोत्तमभाई रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, विष्णु दयाल राम, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा, संजय जायसवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, कल्याण बनर्ज...
कोर्ट ने राज्यों को GRAP 4 से प्रभावित श्रमिकों को गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

कोर्ट ने राज्यों को GRAP 4 से प्रभावित श्रमिकों को गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया।

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार (19 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में खराब होती वायु गुणवत्ता के कारण उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दिल्ली की तरह पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि 19 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा और जनवरी 2025 में इसे जारी रखने पर विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई की, जिसमें पटाखों पर साल भर के प्रतिबंध, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कोर्ट ने एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को GRAP 4 से प्रभावित सभी श्रमिकों को गुजारा भत्ता देने का भी निर्देश दिया। “राज्य सरकारों को पता लगाना चाहिए कि कौन से श्रमिक GRAP 4 से प्रभावित हैं। श्रमिकों को भत्ता...
चीन और पाकिस्तान दोनों ही भारत की भूमि पर कब्जा किए बैठे हुए हैं। भारत से हुए युद्धों में तो ये जगहें कब्जाई गईं इसके अलावा चीन तो जबरन भारत के हिस्सों को खुद की बता कर उन पर कब्जा जमा रहा है।
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

चीन और पाकिस्तान दोनों ही भारत की भूमि पर कब्जा किए बैठे हुए हैं। भारत से हुए युद्धों में तो ये जगहें कब्जाई गईं इसके अलावा चीन तो जबरन भारत के हिस्सों को खुद की बता कर उन पर कब्जा जमा रहा है।

भारत का चीन और पाकिस्तान से सीमा विवाद दशकों पुराना है। चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से भारत की जगहों को खुद तो कब्जा ही रहा है साथ ही नेपाल (Nepal) जैसे देश को भी भारत के जगहों को अपना बनाने की सीख दे रहा है। यही हाल पाकिस्तान का है। 1947 के भारत के बंटवारे (Partition Of India) के बाद से पाकिस्तान ने सिर्फ और सिर्फ भारत की जगहों को हड़पना अपनी आदत बनाया है और जिन जगहों पर वो कब्जा नहीं कर पाया उन्हें आज भी अंतर्राष्ट्रीय मंचों से अपना बताता रहता है। हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि भारत की किन जगहों पर पाकिस्तान और चीन ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। भारत-पाक विभाजन के बाद, पाकिस्तान ने कबायली आक्रमणकारियों की मदद से कश्मीर पर हमला किया। कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय समझौता (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन) किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में जाकर कबायलियों से युद्ध किया। लेक...
दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का पर्व बडें उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का पर्व बडें उत्साह के साथ मनाया जाता है।

क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। प्राचीन रोम में 17 से 23 दिसंबर के बीच सैटर्नलिया नाम का एक मुख्य पर्व मनाया जाता था, जो सूर्य देवता को समर्पित माना जाता था। इसके बाद ईसाई धर्म अपनाने वाले रोमन नागरिकों ने 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाना शुरू किया। यीशु मसीह के जन्म को प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसा...