
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुकवार को अचानक तबीयत खबरा हो गई। इसके चलते सीएम नीतीश के आज के पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रमों रद्द कर दिया गया है। नीतीश पटना में चल रहे ग्लोबल निवेशक सम्मेलन- बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि सीएम की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमला बोला रहा है।
सीएम नीतीश कुमार का आज अपने गृह जिले नालंदा के दौरे का कार्यक्रम पहले से तय था। वे राजगीर में मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। प्रशासन की तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अचानक नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था।
