नए साल का तोहफा, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
नए साल के पहले दिन आम आदमी सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक जनवरी, 2025 को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। बुधवार से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता हुआ है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते कुछ महीनों से इसके दाम स्थिर है।
जानिए कितना सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर
19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये घटाए गए है। ये नई कीमते आज यानी 1 जनवरी से लागू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर 1804 रुपये का हो गया है। पहले दिल्ली में यह 1818.50 रुपये बिक रहा था। वहीं, मुंबई में 1756 रुपये, चेन्नई में 1966 रुपये और कोलकाता में 1911 रुपये में मिलेगा।
6 महीने बाद घटे दाम
कमर्शियल गैस सिलेंडर 6 महीन...