एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी तय, एनडीए को 366, इंडिया को 144 सीट
अठारहवीं लोकसभा के लिए करीब ढाई महीने तक चली मतदान प्रक्रिया शनिवार को सांतवें और अंतिम चरण की वोटिंग की साथ ही संपन्न हो गई। इस चरण में आठ राज्य व केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीट पर औसतन 61 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। इसके साथ ही मतदान के बाद किए गए सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) के नतीजों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म गया। ज्यादातर सर्वेक्षण में भाजपा और उसके नेतृत्व वाले एनडीए के भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है। यानी फिर एक बार मोदी सरकार के ही संकेत हैं। कांग्रेस व उसके सहयोगियों का इंडिया समूह कहीं भी टक्कर में दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि यह भी सच है कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित नहीं हुए हैं। अब देश की नजरें चार जून पर टिक गई हैं जब मतगणना के बाद वास्तविक नतीजे सामने आएंगे।
राजग को 371 से 401 सीट मिलने संभावना
टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी इन दोनों ...










