एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav)झारखंड और पंजाब (Punjab) के दौरे पर रहे। सीएम ने झारखंड (jharkhand) के राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर सभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक राज करने के बाद भी देश को बदनाम किया है। पीएम मोदी ने अब देश को नई पहचान दी है।
राम मंदिर का करते रहे विरोध
एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब पूरा देश कह रहा था कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए, तब कांग्रेस और उसके गठबंधन के नेता इसमें अड़ंगे लगा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर रहे थे कि मंदिर निर्माण न हो, लेकिन ये नहीं रोक पाए। कांग्रेस ने हमेशा से वोटों की राजनीति के लिए मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।
घमंडिया लोग खाना चाहते हैं आरक्षण
कांग्रेस और उसके घमंडिया लोग आरक्षण भी खाना चाहते हैं। कांग्रेस संविधान की दुहाई देती है, लेकिन हमेशा से उसने संविधान को खतरे में रखा। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर सारे नेताओं को जेल में डाल दिया। छोटी नीयत और छोटे मन के लोग लूटने की मानसिकता वाले हैं। सीएम गुरुवार दोपहर 12.30 बजे यूपी के देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सभा और रोड शो करेंगे। 3.10 बजे रॉबट्र्सगंज सीट पर प्रचार करेंगे।