सिरोंज में आज तक कोई महिला नहीं बनी विधायक, पांच सीट से सिर्फ महिला प्रत्याशी
                    विदिशा. क्षेत्र के विकास के लिए भले ही महिलाओं के सहभागिता का राग अलापा जाए, लेकिन प्रतिनिधित्व की कमान सौंपने के मामले में सभी दल पीछे ही रहते हैं। आधी आबादी के वोट साधने के लिए भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ने ही दांव खेला है। भाजपा ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से तो कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। लेकिन दोनों ही दलों ने विधानसभा चुनाव के टिकट महिलाओं को देने में कोई रुचि नहीं दिखाई। सिरोंज में तो अब तक कोई महिला विधायक नहीं बन सकी है।
जिले की पांच सीटों पर भाजपा के चार और कांग्रेस के पांचों उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, लेकिन इन नौ में से केवल एक महिला ही कुरवाई सीट से टिकट की दौड़ में सफल हो सकी हैं। जबकि पिछले चुनाव यानी 2018 में भाजपा और कांग्रेस से जिले के पांच सीटों पर दो-दो यानी कुल चार उम्मीदवार थे।
2018 के च...                
                
            









