सुस्त पड़ा ‘INDIA’ गठबंधन, कांग्रेस के लिए पांचों राज्यों के चुनाव अहम, परिणाम के बाद बढ़ेगी सरगर्मी
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए से मुकाबले के लिए बना विपक्ष का इंडिया गठबंधन इन दिनों सुस्त पड़ा है। वजह यह है कि अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कांग्रेस पर गठबंधन में दिलचस्पी नहीं दिखाने के आरोप के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे बात की लेकिन गठबंधन की आगे की गतिविधियों को लेकर संशय बरकरार है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से सीट शेयरिंग चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं होने पर नाराज दिख रहे हैं। नीतीश और अखिलेश गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग पर जल्द फैसला चाहते हैं।
दो महीने पहले हुई गठबंधन की मीटिंग
मुंबई में करीब दो महीने पहले इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी जिसमें पांच कमेटियों का गठन किया गया था। इसके बाद दो कमेटियों की ...









