दक्षिण में विजय से ही पूरा होगा भाजपा का टारगेट-370, जानिए सीटों का पूरा लेखा जोखा
लोकसभा चुनाव 2024 में 'मिशन 370' का टारगेट लेकर चल रही भाजपा ने पूरे जोश में चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार को 195 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर अन्य दलों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। लेकिन आम जन के मन में सवाल है कि क्या पार्टी 370 सीटों को जीतने का मंसूबा पूरा कर पाएगी? खासकर तब, जब पिछले चुनाव में दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई थी। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि दक्षिण में विजय के बिना भाजपा का 370 का टारगेट पूरा होना आसान नहीं है क्योंकि उत्तर व पश्चिम के राज्यों में भाजपा अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास है और वहां सीटों में ज्यादा बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं है।
एक सप्ताह तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की राजनीति में उठ रही लहरों को समझने का प्रयास किया। कर्नाटक व तेलंगाना को छोडक़र बाकी तीन दक्षिणी राज्यों...










