लोकसभा चुनाव 2024 में ‘मिशन 370’ का टारगेट लेकर चल रही भाजपा ने पूरे जोश में चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार को 195 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर अन्य दलों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। लेकिन आम जन के मन में सवाल है कि क्या पार्टी 370 सीटों को जीतने का मंसूबा पूरा कर पाएगी? खासकर तब, जब पिछले चुनाव में दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई थी। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि दक्षिण में विजय के बिना भाजपा का 370 का टारगेट पूरा होना आसान नहीं है क्योंकि उत्तर व पश्चिम के राज्यों में भाजपा अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास है और वहां सीटों में ज्यादा बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं है।
एक सप्ताह तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की राजनीति में उठ रही लहरों को समझने का प्रयास किया। कर्नाटक व तेलंगाना को छोडक़र बाकी तीन दक्षिणी राज्यों में पार्टी सीट जीतने लायक जनाधार बढ़ाने की कवायद में जुटी है। नरेंद्र मोदी के नाम, आरएसएस के ग्राउंड वर्क और गठबंधन के भरोसे पार्टी को उम्मीद है कि ‘मिशन 370’ पूरा करने में इस बार दक्षिण के राज्यों से पर्याप्त सहयोग मिलेगा।
दक्षिणी राज्यों में कमजोर हालत
राज्य | कुल सीटें | प्राप्त सीटें | वोट प्रतिशत |
कर्नाटक | 28 | 25 | 51.38% |
तेलंगाना | 17 | 4 | 19.65% |
तमिलनाडु | 39 | 0 | 3.66% |
आंध्र प्रदेश | 25 | 0 | 0.98% |
केरल | 20 | 0 | 13.00% |
अन्य राज्यों में मजबूत पकड़
राज्य | कुल सीटें | प्राप्त सीटें | वोट प्रतिशत |
राजस्थान | 25 | 24 | 59.07% |
मध्य प्रदेश | 29 | 28 | 58.00% |
गुजरात | 26 | 26 | 62.21% |
उत्तरप्रदेश | 80 | 62 | 50.00% |
बिहार | 40 | 39 | 53.17% |
महाराष्ट्र | 48 | 41 | 51.34% |
कुल – 248 – 220
बंगाल, ओडिशा और पंजाब में गुंजाइश
पिछले चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया था। बंगाल में 42 में से 18 और ओडिशा की 21 में से 8 सीटें जीती थीं। पार्टी के पास दोनों राज्यों में सीटें बढ़ाने की गुंजाइश है। पंजाब में पार्टी को 13 में से सिर्फ दो सीटें मिली थीं। यहां भी सीटें बढ़ाने की गुंजाइश है।
कर्नाटक में सीटें बचाना जरूरी
केरल में चर्च के सहारे आस
तमिलनाडु में छोटे दलों से उम्मीद
उन्होंने राष्ट्रीय विजन के साथ सोच रखने वाले राजनीतिक दलों को साथ आने का आह्वान किया है। टीएमसी से पहले आइजेके ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की घोषणा की है। साथ ही भाजपा ने ए.सी. शनमुगम की न्यू जस्टिस पार्टी के साथ भी गठबंधन पर मुहर लगा दी है। ऐसे मे तमिलनाडु में भाजपा को छोटे दलों से गठबंधन कर सीटें जीतने की उम्मीद है।
आंध्र प्रदेश में गठजोड़ पर असमंजस
तेलंगाना में कैसे लगे नैया पार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 माह में 10 दौरें
तमिलनाडु – 3 जनवरी, 21 जनवरी, 27 फरवरी, 4 मार्च
कर्नाटक – 20 जनवरी
आंध्र प्रदेश – 16 जनवरी
तेलंगाना – 4 मार्च