पहले चरण में भाजपा-कांग्रेस के 24 केंद्रीय स्टार प्रचारक रहे प्रचार से दूर, ये स्थानीय नेता अपनी ही सीट पर फंसे
जयपुर। पहले चरण के चुनाव का प्रचार बुधवार को थम गया। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय स्टार प्रचारकों ने अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत लगाई। लेकिन, दोनों ही दलों में अन्य राज्यों के कई ऐसे भी स्टार प्रचारक रहे, जिनकी राजस्थान से दूरी बनी रही। ये 24 स्टार प्रचारक प्रचार के लिए नहीं आए। इनमें बड़े नेता भी है, जिनकी कई लोकसभा क्षेत्रों में मांग रही।
जातिगत समीकरणों के लिहाज से प्रदेश संगठनों ने इनमें से कई स्टार प्रचारकों की जरूरत भी जताई, लेकिन इनके दौरे तय नहीं हो पाए। इनमें कांग्रेस के 14 और भाजपा के 10 केंद्रीय स्टार प्रचारक शामिल है। इनके अलावा प्रदेश के भी कई स्टार प्रचारक प्रत्याशी हैं, जो अपनी सीट से ही नहीं निकल पाए। इनमें भाजपा के छह और कांग्रेस का एक स्टार प्रचारक है।
दूसरे चरण के प्रचार में आ सकते हैं स्टार प्रचारक
वहीं, दोनों ही दलों से जुड़े नेताओं की मानें त...










