Sunday, October 19

Culture

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में लैंड पोर्ट पर नए यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार के उद्घाटन के अवसर पर कहा 2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव लाएं और बीजेपी (BJP) राज्य में अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोक देगी। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में शांति तभी बहाल होगी जब राज्य में घुसपैठ रूकेगी। अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया है? पीएम मोदी (PM Modi) पश्चिम बंगाल में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान पश्चिम बंगाल को केंद्र से 7.74 लाख करोड़ रुपये का फंड मिला है, जो पिछली यूपीए सरकार के दौरान राज्य को मिले धन से कहीं अधिक है। लेकिन दुर्भाग्य से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय फंड के उपयोग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि म...
10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर
Culture, Life Style, Reviews, Science, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, हैल्थ

10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर

पिछले 10 साल में अक्टूबर में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर आ जाता था 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पर, इस बार हवा का रुख नहीं हुआ उत्तर से, दक्षिण पूर्वी हवा हावी इस बार सर्दी का ट्रेंड बदल गया है। सर्दी के सीजन के शुरुआती दिन गर्म हो गए हैं। न दिन में राहत है और न रात में सर्दी। पिछले दस सालों की स्थिति देखी जाए तो इस बार अक्टूबर सबसे ज्यादा गर्म है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। रात में गुलाबी ठंड का अहसास नहीं हुआ। जबकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रात के समय गर्म कपड़े निकल आते थे। रात में घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने पड़ते थे। इस बार अंचल में मानसून काफी मेहरबान रहा। शहर सहित अंचल में बिना ब्रेक के बारिश हुई। सितंबर में बारिश ने रिकॉर्ड भी बनाया। मानसून विदाई के बाद कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में लगातार कम दबाव के क्षेत्र...
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में PM Narendra Modi समेत 40 नेताओं का नाम हैं।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में PM Narendra Modi समेत 40 नेताओं का नाम हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए बीजेपी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 40 नेताओं का नाम हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया है। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के प्रचार के लिए पार्टियों और प्रत्याशियों के पास अब 18 दिन का समय बचा है। बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक घोषित किए गए नेताओं में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पहले से ही कैंप कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने पिछले तीन दिनों में 10-12 सभाओं को संबोधित किया हैं। बीजेपी की ओर से जिन रा...
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों की निगाहें ओबीसी वोट बैंक पर टिकी हुई हैं। इस चुनाव में भाजपा ने 4 ओबीसी चेहरे तो सपा ने 3 पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों की निगाहें ओबीसी वोट बैंक पर टिकी हुई हैं। इस चुनाव में भाजपा ने 4 ओबीसी चेहरे तो सपा ने 3 पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा, सपा ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सपा के पीडीए (पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक) कार्ड के सामने भाजपा ने ओबीसी कार्ड फेंका है। भारतीय जनता पार्टी ने 24 अक्टूबर को उपचुनाव वाली 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट भाजपा ने अपने सहयोगी रालोद के लिए छोड़ी है। कुंदरकी सीट पर रामवीर सिंह ठाकुर को उतारा गया है। रामवीर 2012 व 2017 में भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, मगर जीत नहीं पाए थे। गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव को गाजियाबाद सदर से प्रत्याशी बनाया है। अलीगढ़ की खैर सुरक्षित सीट से हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर को उतारा गया है। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में 24 अक्टूबर को तीन और प्रत्याशी घोषित कर दिए। यूपी में अब सपा कांग्रेस के सहयोग से सभी नौ...
सात जजों की पीठ ने वर्ष 1990 में औद्योगिक शराब के उत्पादन को रेगुलेट का फैसला सुनाया था। उन्होंने इसका अधिकार केंद्र सरकार को दिया था।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

सात जजों की पीठ ने वर्ष 1990 में औद्योगिक शराब के उत्पादन को रेगुलेट का फैसला सुनाया था। उन्होंने इसका अधिकार केंद्र सरकार को दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसले में कहा कि औद्योगिक शराब पर कानून बनाने का अधिकार राज्यों का ही है। इसे छीना नहीं जा सकता। नौ जजों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से सात जजों की पीठ के उस फैसले को पलट दिया जिसमें कहा गया था कि औद्योगिक शराब को रेगुलेट करने का अधिकार केंद्र के पास है। इस मामले को 2010 में नौ जजों की पीठ के पास समीक्षा के लिए भेजा गया। इस साल अप्रैल में छह दिन लगातार सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस ऋषिकेश रॉय, अभय एस. ओका, बी.वी. नागरत्ना, मनोज मिश्रा, जे.बी. पारदीवाला, उज्जल भुइयां, सतीश चंद्र शर्मा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल थे। सिर्फ जस्टिस नागरत्ना ने बहुमत के फैसले से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक शराब मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं है। ‘मादक शराब’ शब्द को अलग अर्थ देने ...
CM बीरेन सिंह का ऐलान – मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7,660 घर बनाए जाएंगे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

CM बीरेन सिंह का ऐलान – मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7,660 घर बनाए जाएंगे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को एक बयान में कहा कि राज्य में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7,660 घर बनाए जाएंगे। बीरेन सिंह ने कहा कि पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से कई परिवार अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में रह रहे हैं। इन लोगों के लिए 7,660 अस्थायी घर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर परियोजनाओं के संबंध में विवाद सुलझाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि कहा कि केंद्र द्वारा जल्द ही पहाड़ी और घाटियों दोनों में विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी जिलों के जिला मुख्यालय से 8-10 किलोमीट...
महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दौर शुरू हो चुका है पर महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है। कांग्रेस आलाकमान ने सीट बंटवारे के अवरोध को दूर करने के लिए अब वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराठ को जिम्मेदारी दी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जोरदार सफलता मिली। अति-आत्मविश्वास और स्थानीय नेताओं के अडियल रवैये के चलते हरियाणा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार चुकी है। इससे सबक लेते हुए महाराष्ट्र में कांग्रेस आलाकमान ने सीट बंटवारे की खटपट को गंभीरता से लिया है। अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को सीट बंटवारे की की बातचीत से दूर कर द...
मध्यप्रदेश में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

मध्यप्रदेश में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है।

मंगलवार देर रात को गृह विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया। मध्यप्रदेश  में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी राजेश हिंगणकर को बदलकर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम का नया ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी का पद दिया गया है। ग्वालियर के अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को उज्जैन जोन के नए एडीजी बनाया गया है। वहीं जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को राजधानी भोपाल पुलिस मुख्यालय का एआईजी बनाया(IPS Transfer) गया है।...
(SI)पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ्तार टेक्सी ड्राइवर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

(SI)पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ्तार टेक्सी ड्राइवर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपरलीक मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ़्तार टेक्सी ड्राइवर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायाधीश गणेश राम मीणा ने संजय कुमार की जमानत याचिका पर यह आदेश दिया। प्रार्थीपक्ष की ओर से अधिवक्ता संजीव सिंघल ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता टेक्सी ड्राइवर है और पेपरलीक मामले से जुड़े लोगों ने किराया देकर उसकी सेवाएं लीं। एसओजी ने आईपीसी, नकल विरोधी अधिनियम व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में याचिकाकर्ता को 11 अप्रेल को पकड़ा। याचिकाकर्ता पर पेपरलीक के आरोपियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने और कुछ परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पहुंचाने का आरोप है। चार्जशीट में उसके खिलाफ पेपरलीक मामले में शामिल होने से संबंधित कोई प्रमाण नहीं है। इसके बावजूद अधीनस्थ अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया। विशेष लोक अभियोजक अनुराग शर्मा ने क...
राठौड़ ने कहा कि कई बार टिकट की उम्मीद होती है, लेकिन जब टिकट नहीं मिलता है तो थोड़ी बहुत नाराजगी होती है
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

राठौड़ ने कहा कि कई बार टिकट की उम्मीद होती है, लेकिन जब टिकट नहीं मिलता है तो थोड़ी बहुत नाराजगी होती है

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया है कि पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सभी एकजुट हैं। भाजपा सभी सात सीटें जीतेगी। बगावत को लेकर राठौड़ ने कहा कि कई बार टिकट की उम्मीद होती है, लेकिन जब टिकट नहीं मिलता है तो थोड़ी बहुत निराशा और नाराजगी होती है, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने की बात सामने आती है। सब एकजुट हो जाते हैं। मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके नेताओं के बयानों से कमजोरी साफ तरीके से झलक रही है। हमारी पार्टी ने 6 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए, सिर्फ एक सीट पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। उसकी भी जल्द घोषणा हो जाएगी। भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की ओर कांग्रेस नेताओं के इशारे पर हो रहे काम वाले बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि सरकार सबका ध्यान रखकर काम करती है। गोपाल शर्मा गंभीर और समझदार हैं।...