Sunday, October 19

विदिशा

National Youth Festival में दिखा देशभर का रंग
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, सीहोर

National Youth Festival में दिखा देशभर का रंग

 देवी अहिल्या विश्व विद्यालय में गुरुवार को कला, संस्कृति, प्रतिभा, उत्साह और ऊर्जा के रंग में सराबोर नज़र आया। मौक़ा था पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा उत्सव के शुभारंभ का। सांस्कृतिक रैली के साथ शुरू हुए इस युवा उत्सव में पूरे देश की झलक दिखाई दी। कश्मीर से कन्याकुमारी और कटक से कोलकाता तक के विद्यार्थियों ने अपनी पारंपरिक वेश भूषा, गीत-संगीत और नृत्य से तक्षशिला परिसर को उत्सवी माहौल में रंग दिया। सांस्कृतिक रैली के बाद औपचारिक शुभारंभ समारोह हुआ।झूमते गाते विद्यार्थियों ने समां बांधा : इस युवा उत्सव में देश के 70 से ज़्यादा विश्व विद्यालयों के लगभग नौ सौ प्रतिभाशाली विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सांस्कृतिक रैली में इनमें से हरेक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अलग रंग में नज़र आए। गुरुनानक विश्वविद्यालय अमृतसर के विद्यार्थी केशरिया पगड़ी में भांगड़ा करते हुए चल रहे थे, तो मणिपुर विश्वविद्यालय ...
व्यापमं घोटाले पर बोले शिवराज, आरोप सच हुए तो संन्यास ले लूंगा
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

व्यापमं घोटाले पर बोले शिवराज, आरोप सच हुए तो संन्यास ले लूंगा

भोपाल व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा सरकारी नौकरियों में भर्ती और प्रफेशनल कोर्सेज के एंट्रेंस से जुड़े कथित घोटाले को लेकर विपक्ष के निशाने पर आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को व्यापमं मामले में कांग्रेस पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापमं घोटाले में सख्त कार्रवाई की बात को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस इस मसले में उन पर और उनके परिवार पर गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को इस मुद्दे पर विधानसभा में जवाब देंगे। शिवराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने और परिवार के ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं अपनी पूरी बात आपके सामने नहीं रख रहा। उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता ह...
अब कमल हासन भी निभाएंगे ‘पीके’ वाला रोल
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

अब कमल हासन भी निभाएंगे ‘पीके’ वाला रोल

  बॉलिवुड कलेक्शन को देखें तो फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म का कॉन्सेप्ट लोगों को खासा पसंद आया था और स्टोरी लाइन भी। अब सूत्रों से मिल रही खबर पर भरोसा करें तो इस फिल्म का तमिल वर्जन बन रहा है। यानी तमिल पीके, जिसमें लीड किरदार सुपर स्टार ऐक्टर व फिल्म मेकर कमल हासन निभाएंगे। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के तमिल रीमेक को जेमिनी फिल्म सर्किट प्रड्यूस करेगा। इससे पहले यह प्रॉडक्शन हाउस हिरानी की ही फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और '3 इडियट्स' का रीमेक बना चुका है।   निर्माताओं ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और लीड रोल के लिए कमल हासन से बात भी हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इसका फैसला होना अभी बाकी है। हालांकि, मिली सूचना के मुताबिक फिल्म की बाकी पूरी कास्ट जल्द ही फाइनल कर ली जाएगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'डायरेक्टर कौन होगा, इसका फ...
अब शिवराज को घेरेगी आम आदमी पार्टी
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, सीहोर

अब शिवराज को घेरेगी आम आदमी पार्टी

भोपाल दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत ने पार्टी के लिए संजीवनी का काम किया है। अब तक निष्क्रिय पड़ी 'आप' की मध्य प्रदेश इकाई अचानक सक्रिय हो गई है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह मध्य प्रदेश में पहले कांग्रेस के उठाए गए व्यापमं घोटाले को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही वह उज्जैन में होने वाले नगर निगम चुनाव में भी हिस्सा लेगी। 'आप' के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के मुताबिक, उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में डायलॉग प्रोग्राम चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और उन्हें प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करेंगे। पार्टी 2018 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य में रख कर अपना अभियान चलाएगी। दिल्ली में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित 'आप' के पदाधिकारी बुधवार को भोपाल में मिले। सूत्रों क...
बिहार का राजनीतिक ड्रामा
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, सीहोर

बिहार का राजनीतिक ड्रामा

बिहार में इन दिनों एक विचित्र राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। पिछले दिनों सत्तारूढ़ जेडीयू ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया। कुल 111 में से 97 विधायकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की जगह नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री मांझी के पास अधिकतम 14 विधायकों का ही समर्थन बचा, लिहाजा कायदे से उनको अपना पद छोड़ देना चाहिए था। लेकिन, उन्होंने इस बैठक को ही अवैध बताते हुए पार्टी का फैसला मानने से इनकार कर दिया। उनकी दलील थी कि विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री ही बुला सकता है। पटना हाइकोर्ट ने उनके इस दावे को सही ठहराते हुए नीतीश को जेडीयू विधायक दल का नेता चुने जाने के फैसले पर रोक लगा दी है। यह निर्णय ऐसे समय आया है जब नीतीश अपने साथ 130 विधायक लेकर दिल्ली आए हुए हैं। उधर संभवत: बीजेपी का आश्वासन पाकर मांझी भी मोर्चे पर डटे हुए हैं। राज्य में राजनीत...
भव्य आतिशबाजी से हुआ क्रिकेट विश्वकप का आगाज
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भव्य आतिशबाजी से हुआ क्रिकेट विश्वकप का आगाज

क्राइस्टचर्च महान क्रिकेटरों के साथ बच्चों की मौजूदगी और मंच पर माओरी वारियर्स और मॉरिस डांसर्स की प्रस्तुति के बीच गुरुवार को यहां रंगारंग समारोह में क्रिकेट विश्वकप का उद्घाटन हुआ। हेग्ले पार्क में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड में 23 साल में पहले विश्वकप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके औपचारिक हिस्से की शुरुआत एकमात्र बैगपाइपर के साथ हुई, जबकि इसका अंत आतिशबाजी के साथ हुओपनिंग सेरिमनी में विभिन्न टीमों के कप्तान फरवरी 2011 में भूकंप में शहर को पहुंचे नुकसान के बाद यहां यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। तब आए भूकंप में 185 लोगों की जान चली गई थी। इस त्रासदी के कुछ निशान अब भी मौजूद हैं, जो उन खाली जगहों पर नजर आते हैं, जहां कभी इमारतें हुआ करती थीं। लेकिन, इसके बावजूद गुरुवार को हुए समारोह में क्राइस्टचर्च के लोगों ने जबर्दस्त जज्बा दिखाया। मे...
किरन बेदी का अंदाज पुलिसिया, बीजेपी में अहंकार: राजू श्रीवास्तव
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

किरन बेदी का अंदाज पुलिसिया, बीजेपी में अहंकार: राजू श्रीवास्तव

कानपुर दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार से बीजेपी में अब तक खामोश बैठे लोगों ने पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा है कि किरन बेदी को काफी देर से लाया गया। वह आम लोगों और कार्यकर्ताओं से सीधे कनेक्ट नहीं कर सकीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुलिसिया अंदाज में बात की। इन सारी वजहों से ही पार्टी दिल्ली में बुरी तरह हारी। सही कहा जाए तो एक बार बीजेपी का हारना जरूरी था, इससे अहंकार नहीं आता है। पिछले लोकसभा चुनाव में एसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राजू ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी किरण बेदी का किसी से जुड़ाव नहीं दिखा। दार्शनिक अंदाज में राजू ने एनबीटी से कहा, एक बार बीजेपी का हारना जरूरी था। इससे अहंकार नहीं आता है। दोबारा काम करने के लिए नई ऊर्जा मिलती है। यूपी है दूर पर बिहार पर पड़ेगा असर गिरकर संभलने वाले मेहनत करते हैं। अ...
विदिशा-प्रभु राम ने रावण के प्राणों का अंत कर दिया
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-प्रभु राम ने रावण के प्राणों का अंत कर दिया

विदिशा। नगर की ऐतिहासिक रामलीला के 114वें वर्ष में सोमवार को राम और रावण की सेना के बीच भीषण संग्राम की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद अग्निबाण के संधान से प्रभु राम ने रावण के प्राणों का अंत कर दिया। राम ने एकसाथ इकतीस तीर छोड़कर रावण के दसों शीश और बीसों भुजाएं काट दी। इसके बाद कराल बाण के प्रहार से उसकी नाभिकुंड का अमृत भी सोख लिया। इससे रावण धराशायी हुआ। इससे पहले राम और रावण की सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध हुआ। रावण के 40 फीट ऊंचे पुतले का दहन भी किया गयारावण वध की लीला का मंचन और रंगीन आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए रामलीला के स्टेडियम में करीब 50 हजार दर्शक जिले भर से आए थे। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विदिशा और भोपाल से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। महिलाओं और पुरुषों के बैठने की व्यवस्था अलग-अलग की गई थी। पुलिस प्रशासन ने रामलीला रोड से भारी वाहनों के आवागम...
गंजबासौदा-कंट्रोल पैनल बंद होने से सिग्नल सिस्टम ठप-रेल यातायात बंद
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-कंट्रोल पैनल बंद होने से सिग्नल सिस्टम ठप-रेल यातायात बंद

गंजबासौदा मंगलवारको रेलवे स्टेशन पर लगा कंट्रोल पैनल एकाएक बंद हो जाने के कारण चालीस मिनट तक रेल यातायात बंद रहा। इस वजह से अप राजकोट एक्सप्रेस स्वरुप नगर रेलवे फाटक पर और झेलम एक्सप्रेस पबई रेलवे स्टेशन पर आधा घंटे खड़ी रही। कंट्रोल पैनल बंद होने से सिग्नल सिस्टम ठप हो गया था। इसके कारण गाडिय़ों को स्टेशन पर प्रवेश नही मिल पाया। भोपाल से लेकर बीना तक हड़कंप मच गया। चालीस मिनट तक रिले केंद्र में काम चलता रहा। इसके बाद कंट्रोल पैनल ने काम करना शुरु किया। इसके बाद दोनों गाडियों को स्टेशन पर प्रवेश मिल पाया। इस गड़बड़ी के चलते राजकोट और झेलम आधा- आधा घंटे विलंब से रवाना हुई...
गंजबासौदा -छात्राओं के लिए एल्वेडाजाल गोलियां वितरित की गई
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -छात्राओं के लिए एल्वेडाजाल गोलियां वितरित की गई

गंजबासौदा शासकीयउत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए एल्वेडाजाल गोलियां वितरित की गई। यह गोलियां छात्र-छात्राओं को पेट के कृमि समाप्त करने के लिए दी गई। गोलियां उनकी शारीरिक शक्ति भी बढ़ाने में सहायक होंगी। इस मौके पर एसडीएम ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि गोलियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। पेट में कृमि होने के कारण छात्र जो भी भोजन करते हैं यह कृमि उस भोजन को खा जाते हैं। शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे छात्रों का शरीर कमजोर हो जाता है। प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव ने बताया कि पेट के कृमि नष्ट होने से छात्र-छात्राओं में शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। बीमार छात्र-छात्राएं सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि हर 6 महीने में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को एल्वेंडाजाल गोली खिलाई जाएगी...