शासकीयउत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए एल्वेडाजाल गोलियां वितरित की गई। यह गोलियां छात्र-छात्राओं को पेट के कृमि समाप्त करने के लिए दी गई। गोलियां उनकी शारीरिक शक्ति भी बढ़ाने में सहायक होंगी।
इस मौके पर एसडीएम ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि गोलियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। पेट में कृमि होने के कारण छात्र जो भी भोजन करते हैं यह कृमि उस भोजन को खा जाते हैं। शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे छात्रों का शरीर कमजोर हो जाता है। प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव ने बताया कि पेट के कृमि नष्ट होने से छात्र-छात्राओं में शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। बीमार छात्र-छात्राएं सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि हर 6 महीने में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को एल्वेंडाजाल गोली खिलाई जाएगी