आर्थिक जगत, कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, संपादकीय
गुड न्यूज! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमते घटा दी है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता किया है। एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई है।
जुलाई का महीना एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपये की कटौती की है। एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गई है। आइये जानते है आपके शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए अब कितने पैसे देने होंगे।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जुलाई की पहली तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपये की कटौती की है। यह एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ...