Uncategorized, इतिहास की गाथा, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सीहोर
हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी “भगवद् गीता
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इसी वर्ष नए श्ौक्षिक सत्र से स्कूली पाठयक्रम में "भगवद् गीता" शामिल कराएगी। हरियाणा की पहली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मुखिया ने मीडिया से कहा कि अप्रेल से शुरू होने जा रहे शिक्षा सत्र में स्कूली छात्रों के लिए धर्मग्रंथ की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
उन्होंने कहा, आने वाले शैक्षिक सत्र से समूचे राज्य के स्कूलों में हम "भगवद् गीता" को प्रवेश दिलाएंगे। छात्रों को गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे। इस मसले पर पहले से ही भाजपा सरकार की आलोचना करती आ रही विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी "भगवद् गीता" को पाठयक्रम में शामिल कर शिक्षा पर भी धार्मिक रंग चढ़ाने का प्रयास कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार यह फैसला लेकर अपने हिंदुत्व एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास ...










