Sunday, November 9

सीहोर

11 साल के  नयन सिन्हा पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अवगत करवाया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

11 साल के नयन सिन्हा पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अवगत करवाया

लखनऊ। यूपी के उन्नाव जिले के 11 साल के नयन सिन्हा को स्कूल जाने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल करना होता है, उसके बीच में एक रेलवे ट्रैक आता है। रेलवे ट्रैक पार करने के लिए पैदल पुल न होने की की वजह से उसे और 200 अन्य बच्चों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। उसने अपनी इस समस्या से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अवगत करवाया। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद इंटरमीडिएट काॅलेज में सातवीं कक्षा के छात्र 11 वर्षीय नयन सिन्हा ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में बताया कि रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए क्रसिंग नहीं होने की वजह से उसे और अन्य 200 छात्रों को लंबे रास्ते से गुजरना पड़ता है। इसके जवाब में पीएमओ ने रेल मंत्रालय से मामले को देखने के लिए कहा है। बताया कि रेलवे की नई नीति के अनुसार बिना राज्य सरकार की मांग के कोई नया ओवरब्रिज या क्रसिंग नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने आगे ...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सेल्फी लेने से पहले जगह व समय का जरूर ध्यान रखें ।

चेन्नई. चेन्नई में सेल्फी लेने के चक्कर में एक लड़के की जान चली गई। रविवार शाम पटरी पर गुजर रही ट्रेन को बैकग्राउंड में रखते हुए देना सुकुमार नाम का 16 साल का लड़का सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। अब तक करीब दुनियाभर में सेल्फी के क्रेजी 27 लोगों की जान गई, जिनमें लगभग 15 से ज्यादा मौतें भारत में हुईं। ये सभी लोग लापरवाही से खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। - रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में सेल्फी डेथ के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आए हैं। - इससे पहले 9 जनवरी को बांद्रा स्टैंड पर सेल्फी लेते हुए दो लोगों की मौत हुई। - पिछले साल नासिक कुंभ मेले के दौरान कुछ जगहों पर भी श्नो सेल्फी जोनश् बनाए गए थे। - मुंबई में चलती ट्रेन के सामने स्टंट और सेल्फी के चक्कर में तीन कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हुई। - ताजमहल की सीढ़ियों...
सुबह अधजले शव नोचते मिले कुत्ते रात को एक 6 वर्षीय बच्चा गायब हुआ
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सुबह अधजले शव नोचते मिले कुत्ते रात को एक 6 वर्षीय बच्चा गायब हुआ

सिरसा। सिरसा के गउशाला मोहल्ले में रविवार रात को एक 6 वर्षीय बच्चा घर से अचानक गायब हो गया। सोमवार सुबह इसी बच्चे का अध जला शव मिला। बच्चे के शव को कुत्ते नोच रहे थे। इसे एक कबाड़ी ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। - बच्चे की पहचान नर्सरी में पढ़ने वाले 6 वर्षीय कबीर उर्फ टल्ली के रुप में हुई है। - कबीर के पिता विनोद सैनी का कहना है कि बच्चा कल रात लगभग 7 बजे घर से अचानक गायब हो गया था। - उन्होंने काफी तलाश की तो वह नहीं मिला। - सोमवार सुबह बच्चे का शव अधजली हालत में एक खाली प्लॉट में मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। - शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच दिया है। - घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है।...
जयपुर में रसोई गैस 83 रुपए सस्ती हो गई
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

जयपुर में रसोई गैस 83 रुपए सस्ती हो गई

जयपुर। जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर सोमवार से 83 रुपए सस्ती हो गई है। इसका फायदा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो सब्सिडी नहीं ले रहे हैं। कारण है कि जिनके खाते में रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी जमा होती है, वह अब कम होगी। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में भी कमी की गई है।  तेल कंपनियों ने रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम कम किए हैं। अब रसोई गैस सिलेंडर 83 रुपए सस्ता हो गया। एक माह पहले सिलेंडरों पर 50 रुपए बढ़ाए गए थे। उसी दिन से 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा इनकम वालों की रसोई गैस से सब्सिडी खत्म कर दी गई थी। ऐसे उपभोक्ताओं पर रसोई गैस के सस्ते होने का असर नहीं पड़ेगा, जिन्होंने सब्सिडी नहीं छोड़ी है। जिन्होंने या तो स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ी है या जिनकी ज्यादा इनकम के कारण सब्सिडी छूट गई है, उनके लिए सिलेंडर सस्ता हो गया है।...
मार्ग के रोड़ की हालत बहुत ही खराब जिसके कारण धूल उड़ती रहती है
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

मार्ग के रोड़ की हालत बहुत ही खराब जिसके कारण धूल उड़ती रहती है

गंजबासौदा।  वार्ड क्रमांक 8 बेदनखेड़ी में मार्ग के रोड़ की हालत बहुत ही खराब हो रही है। यहां से सैकड़ो वाहनो का प्रतिदिन आवागमन होता रहता है। जिसके कारण धूल उड़ती रहती है। और साथ में यहां पर जो नाली का निर्माण किया जा रहा है। वह बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है।  मार्ग किनारे लगे मिट्टी के ढेरों के कारण रहवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। मार्ग से निकलने वाले वाहनों के कारण धूल के गुबार उड़ने लगते हैं। इससे घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। धूल के कारण वृद्ध मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। रहवासी रामकिशन अहिरवार ने बताया कि एक महीने पूर्व नाला निर्माण के लिए खुदाई कार्य किया गया कार्य धीरे धीरे आगे बढ़ता जा रहा है लेकिन घरों के सामने लगे मिट्टी के ढेर और गंदगी के मलबे को नहीं हटाया गया। वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि मिट्टी के ढेरों के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रहवासियों क...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

रेलवे स्टेशन परिसर में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

स्व. नारायण सदा शिवराव पिंगले सेवा संस्था द्वारा रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन परिसर में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों, आरपीएफ, जीआरपी जवानों सहित रेलवे कर्मचारियों के दांतों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर का शुभारंभ स्टेशन प्रबंधक राकेश भारद्वाज द्वारा किया गया। शिविर सहयोगी सुनील बाबू पिंगले ने बताया कि कुल 200 मरीजों की जांच की गई। संस्था द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का नि:शुल्क उपचार और परामर्श दिया जा रहा है। जांच के दौरान मिलने वाले मरीजों का भी मशीन द्वारा नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है। जांच के साथ ही दंत रोगों के बारे में भी डाक्टरों द्वारा विस्तार से बताया जा रहा है। डा. सौरभ जैन द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर गणेशप्रसाद अरोरा, काशीराम त्रिवेदी, गणेशराम रघुवंशी, विकास शर्मा, प्रशांत नायक, महे...
ASI के मकान में किराएदार सेक्स रैकेट चला रहे थे
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

ASI के मकान में किराएदार सेक्स रैकेट चला रहे थे

इंदौर. । ASI के मकान में किराएदार सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर गिरोह की महिला सरगना, पांच युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पुलिस को देखते ही आरोपी रोने लगे। एएसआई के मकान में ऐसे चल रहा था सैक्स रैकेट ... किडनी रैकेटरू लुधियाना के तीन ने सरगना के खाते में जमा किए 81 लाखरुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाला रैकेट दिल्ली से पकड़ा सीएसपी अजय जैन ने बताया मकान एएसआई बिहारी सांवले का है। वे चंदन नगर थाने में पदस्थ थे। पिछले दिनों उनका तबादला जिला विशेष शाखा में किया गया था। शनिवार को वे थाने से रिलीव हुए। अब जानकारी निकाली जा रही है कि उन्होंने थाने में किराएदार की सूचना दी थी या नहीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला सरगना और राजा ने पति-पत्नी बनकर मकान किराए से लिया था। घर से आपत्तिजनक वस्तुएं और पांच रजिस्टर मिले। उनम...
Uncategorized, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

यशवंत सिन्हा व उनके बेटे ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

नई दिल्ली. यशवंत सिन्हा व उनके बेटे ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी की तुलना इंदिरा से करते हुए बीजेपी के सीनियर लीडर ने कहा कि इलेक्शन का इंतजार कीजिए, जनता धूल चटाएगी। जैसे इमरजेंसी के बाद कांग्रेस की हार हुई थी। वैसे ही आपकी, - बीजेपी में मोदी के खिलाफ बढ़ रहे हैं बयान - सिन्हा को उस खेमे का माना जाता है जो मोदी के खिलाफ बयान देते रहते हैं। - लालृकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे सीनियर लीडर्स के साथ सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी मोदी-अमित शाह पर निशाना साधते रहे हैं। - शनिवार को ही शत्रुघ्न ने अरुणाचल में प्रेसिडेंट रूल लगाने को लेकर बयान दिया था कि आखिर ऐसा करने के लिए किसने एडवाइस दी।...
हर शनिवार को मार्केट बंद रखने का ऐलान व्यापार महासंघ
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

हर शनिवार को मार्केट बंद रखने का ऐलान व्यापार महासंघ

गंजबासौदा। कर्मचारियों के लिए खुश खबरी अब से हर शनिवार को रहेगा अवकाश दुकानो पर काम करने वाले कर्मचारियों को न तो छुटटी मिलती थी। और न ही गुमाष्ता एक्ट का शहर में पालन होता था। व्यापार महासंघ की नई टीम के आने के बाद व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि सप्ताह में एक दिन का अवकाश रखा जाएगा। तथा तमाम संगठनों ने सहमति दी। शहर में पहली बार शनिवार को अधिकांश मार्केट बंद रहा,रैली सुबह के समय गांधी चैक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बरेठ रोड़ पर संपन्न हुई। रैली मे संरक्षक रमाकांत शर्मा, भगवानदास बीडी, अमानसिंह,विष्णुप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत,  सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।  ...
छोला रोड रेल फाटक पर  अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई
Uncategorized, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

छोला रोड रेल फाटक पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई

भोपाल। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत रविवार को छोला रोड रेल फाटक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिक्रमण की कार्रवाई नगर निगम और रेल प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विरोधी अमले को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकी। अमले ने फाटक के आसपास से झुग्गियां, हाथ ठेले, बल्ली, टीन की चादरें एवं गुमठियां हटा दी।...