Wednesday, November 5

कुरवाई

ओंकारेश्वर— श्री तीर्थ पंडा संघ ने इस्लाम कबूलने की चेतावनी दी
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

ओंकारेश्वर— श्री तीर्थ पंडा संघ ने इस्लाम कबूलने की चेतावनी दी

ओंकारेश्वर. श्री तीर्थ पंडा संघ ने इस्लाम कबूलने की चेतावनी दी है। गुरुवार को संघ के 500 से ज्यादा सदस्यों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर पर्वकाल के दौरान जल, बिल्वपत्र चढ़ाने पर प्रतिबंध के प्रशासन के निर्णय का विरोध किया। संघ ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि सात दिन में प्रशासन अपना फैसला नहीं बदलता है तो धरना-आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी जल, बिल्वपत्र चढ़ाने से रोक नहीं हटाई तो इस्लाम कबूलने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रशासन ने गुरुवार से पर्व के दौरान ज्योतिर्लिंग पर जल, बिल्व पत्र चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय के खिलाफ श्री तीर्थ पंडा संघ ओंकारेश्वर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी ने सर्वसम्मति कई प्रस्ताव पारित किए। जिसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट, पुलिस को भेजी है। संघ अध्यक्ष पं.ब्रह्मानंद शर्मा के मुताबिक ब्राह्मणों को ...
100 रु खर्च कर बनाई डिवाइस–बचा ली नवजात की जान
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

100 रु खर्च कर बनाई डिवाइस–बचा ली नवजात की जान

जमशेदपुर. महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) हॉस्पिटल के दो जूनियर डॉक्टरों के प्रयास से एक नवजात की जिंदगी बच गई। वह भी फिल्म थ्री इडियट्स की तर्ज पर। अस्पताल में मैकेनिकल वेंटिलेटर मशीन (कीमत 3.50 से चार लाख रुपए) नहीं थी। डॉक्टरों ने देसी जुगाड़ पर महज 100 रुपए की खर्च पर डिवाइस (उपकरण) तैयार किया और सूझबूझ से एक शिशु की जान बचा ली। ये दोनों चिकित्सक हैं डॉ मनीष कुमार भारती और डॉ रविकांत। दोनों बालीगुमा बागान एरिया निवासी सिदाम राय व उनकी पत्नी अंबिका राय के लिए फरिश्ता बन गए हैं। इधर, अस्पताल में भी डॉक्टरों के प्रयास की जमकर सराहना हुई। क्या है मामला  अंबिका राय ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया। प्रसव के पूर्व ही गर्भ में शिशु ने गंदा पानी पी लिया था, जो श्वास नली के जरिए फेफड़े में चला गया था। इससे शिशु का सांस लेना और हृदय का काम करना बंद हो गया था। विशेषज्ञों ...
गर्मी से पिघलीं राजधानी की कई सड़कें
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गर्मी से पिघलीं राजधानी की कई सड़कें

नई दिल्ली दिल्ली में प्रचंड गर्मी का असर अब यहां की सड़कों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर जहां खुली और चौड़ी सड़कें हैं, वहां तेज गर्मी से सड़क का कुछ हिस्सा पिघल गया है और उसकी वजह से सड़क पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग और ब्रेकर्स का शेप भी बिगड़ गया है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि घटिया क्वॉलिटी के बिटुमिनस के इस्तेमाल से सड़कें पिघल रही हैं। इससे बचाव का एकमात्र रास्ता यही है कि सड़क बनाते वक्त अच्छी क्वॉलिटी के डामर और बजरी का इस्तेमाल किया जाए। भीषण गर्मी से इन दिनों विकास मार्ग, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, रोहतक रोड समेत कई प्रमुख बड़ी और चौड़ी सड़कों के बड़े हिस्से पिघलते जा रहे हैं। यहां तक कि कई विदेशी अखबारों में भी यह मुद्दा छाया हुआ है और दिल्ली की पिघली हुई सड़कों के फोटो भी उनमें छापे जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी चिंतित है, क्योंकि हाद...
2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी निसान की यह किफायती कार!
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी निसान की यह किफायती कार!

नई दिल्ली रेनॉ की बजट कार क्विड के लॉन्च से समय रेनॉ और रेनॉ-निसान के साझा उपक्रम के सीईओ कार्लोस गोस्न ने बताया था कि डटसन रेडी-गो को 2016 में लॉन्च किया जाएगा। हमारे सूत्रों का कहना है कि निसान की यह किफायती हैचबैक 2016 में नई दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में पहली बार नजर आ सकती है डटसन रेडी-गो के बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रि-प्रोडक्शन मॉडल है और इस पर काम जारी है। सरकार की विभिन्न एजेंसियों से अनुमति मिल जाने के बाद डटसन रेडी-गो कम कीमत की हैचबैक को 2016 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।पिछले साल 2014 के ऑटो एक्सपो में डटसन रेडी-गो का कॉनसेप्ट वर्शन दिखाया गया था। डटसन रेडी भी रेनॉ क्विड की तरह रेनॉ-निसान का साझा उपक्रम है। हालांकि क्विड और डटसन गो को एक ही प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है, लेकिन भी दोनों कारें एक दूसरे से काफी अलग नजर आएंगी।निसान-रेनॉ के साथ मलिकर न...
स्टार परिवार अवॉर्ड्स में छाए रहे करण और दिव्यांका
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

स्टार परिवार अवॉर्ड्स में छाए रहे करण और दिव्यांका

एंटरटेनमेंट की दुनिया में 15 साल पूरा करने वाले चैनल स्टार प्लस के एनुअल स्टार परिवार अवॉर्ड्स में इस साल 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता यानी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और शो में उनके पार्टनर करण पटेल का जलवा रहा। मुंबई के नैशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के एसवीपी ऑडिटोरियम में हुए अवॉर्ड समारोह में दिव्यांका और करण ने तीन अवॉर्ड्स बेस्ट डिजिटल सदस्य, बेस्ट जोड़ी और बेस्ट इंटरनैशनल जोड़ी का खिताब अपने नाम किया। वहीं इसी शो में इशिता की क्यूट सी बेटी रूही का किरदार निभाने वालीं रुहानिका धवन को सबसे छोटा सदस्य का अवॉर्ड मिला। पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ओपनिंग डांस परफॉर्मेंसेस में हिस्सा लेकर भी दिव्यांका ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। गोपी बेस्ट पत्नी, कोकिला बेस्ट सास यहां फेवरिट पत्नी का अवॉर्ड 'साथ निभाना साथिया' की गोपी यानी देवोलीना भट्टचार्जी ने जीता, तो फेवरिट पति का अवॉर्ड ...
MP के गृहमंत्री ने महिला से कहा था, धोती उतारना सिखा सकता हूं!
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

MP के गृहमंत्री ने महिला से कहा था, धोती उतारना सिखा सकता हूं!

भोपाल महिलाओं के मामले में विवादित बयान देने के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे शायद उनकी ही पार्टी पसंद नहीं करेगी। अपने जवानी के दिनों के रूस दौरे को याद करते हुए 85 साल के गौर ने अकेले में महिला को धोती उतारना सिखाने की बात कही।  बीजेपी कार्यालय में योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में अपने रूस के दौरे को याद करते हुए गौर ने कहा, 'एक बार मैं रूस गया था। जिस कार्यक्रम में मुझे शामिल होना था, वहां बड़े-बड़े नेताओं की पत्नियां भी थीं। एक नेता की पत्नी ने आकर मुझे चूम लिया। मैंने कहा कि यह तस्वीर अगर मेरे यहां छप गई तो मेरी कुर्सी चली जाएगी।' गौर यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक और किस्सा सुनाया जो मजाक की हदों के पार निकल गया। गौर ने बताया, 'एक और महिला मेरे पास आकर मेरी धोती के बारे में पूछने लग...
और इस तरह वह कहलाने लगीं ‘हैंडपंप वाली बाई’
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

और इस तरह वह कहलाने लगीं ‘हैंडपंप वाली बाई’

भोपाल ठेठ गंवई नजर आने वाली महिलाओं को पेचकस और पाने (लोहे के बोल्ट खोलने का उपकरण) से हैंडपंप को सुधारते देखकर कुछ अजीब लगता है, क्योंकि बुंदेलखंड में इस तरह के नजारे आम नहीं हैं। घरेलू महिलाओं के इस बदले अंदाज ने उन्हें नई पहचान दिला दी है और वह अब 'हैंडपंप वाली बाई' के नाम से पुकारी जाने लगी हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में फैले बुंदेलखंड की पहचान कम वर्षा और सूखाग्रस्त इलाके की है। यहां खुशहाल जिंदगी में सबसे बड़ी बाधा पानी की कमी रही है। सरकारी स्तर पर इस इलाके को पानीदार बनाने की कई योजनाएं बनीं, सरकारों ने दावे भी खूब किए और साढे़ सात हजार करोड़ का विशेष पैकेज भी आया, मगर हालात जस के तस ही रहे। यहां के लोगों को भले ही इस पैकेज से कुछ न मिला हो, मगर कई लोगों के वारे-न्यारे जरूर हो गए हैं। यही कारण है कि कई लोग सरकारों की तरफ ताकने के बजाय अपने स्तर पर पानी बचाने ...
गुर्जर आंदोलन के कारण कई ट्रेनें आज भी रद
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गुर्जर आंदोलन के कारण कई ट्रेनें आज भी रद

मुंबई  पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के डुमरिया तथा फतेहसिंहपुरा स्टेशनों के बीच 21 मई, 2015 की शाम से चल रहे गुर्जर आंदोलन के कारण कई ट्रेनें रद की गई हैं, जबकि कुछ का रूट बदला गया है। 25 मई, 2015 को मुंबई से जाने वाली 7 ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि मुंबई से निकलने वाली 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। परिवर्तित मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस शामिल हैं। आज ये ट्रेनें रद रहेंगी- -12953 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस -12903 गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस -22209 मुंबई-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस -19023 मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस -19019 बांद्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सप्रेस -19037 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस -12471 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी स्वराज एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग म...
IPL 2015: चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

IPL 2015: चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के खिताबी मुकाबले में रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नै ने धीमी शुरुआत की और उसका पहला विकेट माइकल हसी के रूप में 22 के स्कोर पर गिरा। हसी ने सिर्फ 4 रन बनाए और मैकलेनगन का शिकार बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने 57 रन बनाए। स्मिथ हरभजन सिंह का शिकार बने। उनके जाने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। सुरेश रैना ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन वह भी 28 रन बनाकर भज्जी का दूसरा शिकार बनेब्रावो भी 9 के स्कोर पर चलते बने। वह फाइनल मैच में मैकलेनगन का दूसरा विकेट थे। कप्तान धोनी से चेन्नै के दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें 18 के स्कोर पर लसिथ मलिंगा ने बोल्ड किया...
गुंडा अभियान को सीएम ने सराहा, उस पर मानव आयोग ने मांगा जवाब
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गुंडा अभियान को सीएम ने सराहा, उस पर मानव आयोग ने मांगा जवाब

इंदौर. इंदौर के गुंडा अभियान की मुख्यमंत्री ने सराहना की और पूरे प्रदेश में इसे चलाने के लिए निर्देशित किया। दूसरी तरफ प्रदेश का मानव अधिकार आयोग गुंडों पर चिंता जताते हुए उन्हें आम नागरिक मानकर पुलिस से ही जवाब मांग रहा है। इंदौर में गुंडों के खौफ से लोगों का जीना दुश्वार होता जा रहा है, कोई भी कभी भी किसी को चाकू मार देता है। सवाल यह नहीं कि गुंडों को सरेआम मारना कितना सही या गलत, सवाल है कि जब भी गुंडों की पिटाई होती है तब ही मानव अधिकार आयोग सक्रिय क्यों होता है? क्या गुंडों को सम्मान के साथ थाने बुलाया जाए? क्या जनता को गुंडों के रहमोकरम पर छोड़ दिया जाए? जनता पर होने वाले अत्याचार को लेकर आयोग कभी कोई पत्र क्यों नहीं लिखता है? इंदौर में बढ़ते गुंडाराज को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पुलिस को फ्री हैंड देते हुए कहा गुंडों को सरेआम पीटें, ताकि लोगों में उनका भय खत्म और गु...