Wednesday, September 24

ओंकारेश्वर— श्री तीर्थ पंडा संघ ने इस्लाम कबूलने की चेतावनी दी

onkareshwar_1432843311ओंकारेश्वर. श्री तीर्थ पंडा संघ ने इस्लाम कबूलने की चेतावनी दी है। गुरुवार को संघ के 500 से ज्यादा सदस्यों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर पर्वकाल के दौरान जल, बिल्वपत्र चढ़ाने पर प्रतिबंध के प्रशासन के निर्णय का विरोध किया। संघ ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि सात दिन में प्रशासन अपना फैसला नहीं बदलता है तो धरना-आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी जल, बिल्वपत्र चढ़ाने से रोक नहीं हटाई तो इस्लाम कबूलने पर मजबूर हो जाएंगे।

प्रशासन ने गुरुवार से पर्व के दौरान ज्योतिर्लिंग पर जल, बिल्व पत्र चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय के खिलाफ श्री तीर्थ पंडा संघ ओंकारेश्वर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी ने सर्वसम्मति कई प्रस्ताव पारित किए। जिसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट, पुलिस को भेजी है। संघ अध्यक्ष पं.ब्रह्मानंद शर्मा के मुताबिक ब्राह्मणों को उचित अधिकार मिलना चाहिए।