Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
सचिवालय नियक्ति मामला- बयान दर्ज कराने भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह
प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी थे मौजूद
भोपाल। विधानसभा सचिवालय में नियम विरुद्ध नियुक्तियों के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपना पक्ष रखने के लिए गुरुवार को जहांगीराबाद थाने पहुंचे। उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
दिग्विजय के समर्थन में नारेबाजी कर रहे उनके समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच मामूली झड़प भी हुई। फिलहाल एसआईटी बंद कमरे में सिंह से पूछताछ कर रही है।
पूरे प्रदेश में चलाएंगे जेल भरो आंदोलन
दिग्विजय के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, अगर राजा साहब की गिरफ्तारी हुई, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जेल...










