Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
रेल बजट: नई घोषणाएं किए जाने की भी संभावना
नई दिल्ली
रेलवे की वित्तीय खस्ताहाली के बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज अपना पहला बजट पेश करेंगे, जिसमें किराए पर नजर होगी। साथ ही लोग यह भी देखेंगे कि बजट सेवाओं में सुधार, सुरक्षा और साफ सफाई के लिए क्या पहल की जा रही है। बजट में नई सरकार के 'मेक इन इंडिया' पहल से जुड़े प्रस्ताव शामिल किए जाने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि सुरेश प्रभु बड़े फैसले लेने से बचेंगे।
जानिए, क्या हो सकती हैं रेल बजट में नई घोषणाएं:
1- ऑडी सब्सिडी को घटाने पर विचार
प्रभु माल भाड़े को ऊंचा कर यात्री सेवाओं को सस्ता रखने की 'ऑडी सब्सिडी'' को घटाने के बारे में योजना का खुलासा कर सकते हैं। रेलवे में ऑडी सब्सिडी 24,000 करोड रुपये तक पहुंच गई है।
क्यों है महत्वपूर्ण
- वर्तमान रेल बजट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि नौ महीने पहले सत्ता में आई मोदी सरकार ने रेलवे की कुछ बड़ी परियोजनाओं में 100 फीसदी तक प्...