Saturday, October 18

भोपाल संभाग

Science, Uncategorized, इतिहास की गाथा, भोपाल संभाग

पत्नी की ‘किडनी’ से आगे का जीवन जिएगा पति, 2 साल से था परेशान

भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में मध्य प्रदेश का पहला असंगत ब्लड ग्रुप वाला किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। खास बात यह रही कि ओ ब्लड ग्रुप वाले मरीज को बी ग्रुप की किडनी लगाई गई। यह उपलब्धि किसी सरकारी अस्पताल ने पहली बार हासिल की है। एक 43 वर्षीय मरीज को यह किडनी उनकी पत्नी (41) ने दान की है। मरीज को दो साल पहले किडनी की बीमारी का पता चला था और बीते छह महीने से वह डायलिसिस पर थे। जब डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, तो केवल पत्नी ही डोनर के रूप में उपलब्ध थीं, लेकिन ब्लड ग्रुप नहीं मिलने के कारण मामला अटक रहा था। 20 से अधिक डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन जीएमसी की ट्रांसप्लांट टीम ने पहली बार एबीओआइ तकनीक से ट्रांसप्लांट की योजना बनाई। पत्नी की किडनी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से निकाली गई, जिससे उनका रिकवरी टाइम भी कम रहा। इस पूरी प्रक्रिया में डीन डॉ. कविता सिंह और ...
भोपाल संभाग

राम बाग से जाना जाएगा अशोका गार्डन का इलाका, नगर निगम की बैठक में फैसला

भोपाल: भोपाल में पुराने अशोका गार्डन का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है। नगर निगम की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब अशोका गार्डन को राम बाग के नाम से जाना जाएगा। पार्षद अशोक वाणी ने नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि नाम बदलने का अधिकार नगर निगम को नहीं है।एक बड़ा फैसला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के पुराने अशोका गार्डन का नाम बदले जाने पर विपक्ष हमलावर हुआ है। गुरुवार को नगर निगम की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया, तभी से सियासत गरमाने लगी थी। नया नाम राम बाग निगम के सदन में इस पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद बहुमत से नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया। अब निगम इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। इसके बाद पुराना अशोका गार्डन, राम बाग के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नगर निगम की बैठक हुई। इस बैठक में कई मुद...
भोपाल संभाग

स्वाभिमान की लड़ाई, इस्तीफे तक आई

भोपाल। यहां उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफा ने राजनैतिक विश्लेषकों को भी अचंभित कर दिया है। जहां एक ओर विपक्ष भी नहीं समझ पा रहा कि अचानक ऐसी कौन सी घटना घटी जिससे उपराष्ट्रपति को इस्तीफा देने की नौबत आ पहुंची। जिस तरह से कारण बताया जा रहा है वह कारण  इस घटना से कहीं से भी मेल नहीं खा रहा है। आपको ज्ञात होगा विगत तीन माह पूर्व धनखड़ जी के आश्वस्त होने पर डाक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। पर तीन महीने गुजर जाने के बाद जब संसद का वर्षाकालीन सत्र शुरू हो गया था तो इस्तीफा या तो उसके पूर्व में देना था या सत्र समाप्त होने के बाद। धनखड़ जी द्वारा राज्य सभा की कार्यवाही दिनभर चलाने के बाद अचानक रात में अपना इस्तीफा राष्ट्रपति महोदय के पास भेज देते हैं। इतना ही नहीं साथ में एक्स पोस्ट पर भी लिखते हैं कि प्रधानमंत्री जी का सहयोग मुझे मिलता रहा है। राजनैतिक दुनिया में कब क्या हो जाये, कोई नहीं सम...
अभी-अभी बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत 8 घायल, मचा हड़कंप
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

अभी-अभी बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत 8 घायल, मचा हड़कंप

जिले में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि, सुबह की आरती के बाद अचानक क्षेत्र में हुई तेज बारिश के दौरान टेंट गिरने से उत्तर प्रदेश से आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 8 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठे हो गए थे। इसी दौरान अचानक टेंट का एक हिस्सा ढह गया, जिससे ये दुखद घटना घटी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल टेंट गिरने से यूपी से आए इस श्रद्धालु की मौत (Photo Source- Patrika) ऐसे में प्रशासन के बचाव दल ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजना शुरु कर दिया है। जहां उनका इलाज शुरु कर दिया गया है। कैसे हुआ हादसा ? हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद...
गुड न्यूज! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम
आर्थिक जगत, कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, संपादकीय

गुड न्यूज! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम

 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमते घटा दी है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता किया है। एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई है। जुलाई का महीना एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपये की कटौती की है। एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गई है। आइये जानते है आपके शहर में कमर्शियल ​एलपीजी ​सिलेंडर के लिए अब कितने पैसे देने होंगे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जुलाई की पहली तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपये की कटौती की है। यह एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ...
सोनम ने कहा- ‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’ राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

सोनम ने कहा- ‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’ राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

मेघालय में हनीमून के दौरान  नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी केस की और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब तक खुद की किडनैपिंग की बात कह रही सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने हुई थी। मेघालय पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किए गए चारों में से एक आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से अचानक हमला किया था। उस दौरान सोनम भी उसी के साथ चल रही थी। अचानक हुए हमले से जहां राजा बेसुध होकर सोनम को हैरानी से देख रहा था तो वहीं दूसरी ओर सोनम ने ही आरोपियों से तेज आवाज में चीखकर कहा था- ‘मार डालो इसे।’ शायद सोनम के इन्हीं शब्दों को सुनकर राजा ने हमलावरों का मु...
सोनम ने खोल दिया राजा हत्याकांड का राज़, राज के प्यार में खेला गया खूनी खेल
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

सोनम ने खोल दिया राजा हत्याकांड का राज़, राज के प्यार में खेला गया खूनी खेल

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि, उसने ही मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि, उसका राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। राज कुशवाहा ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टमाइंड है। पुलिस ने राज कुशवाह के साथ हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। कौन है राज कुशवाह? पुलिस जांच में सामने आया कि, राज कुशवाहा भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वो ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसी ने स...
जांच में बड़ा झोल, हैंडराइटिंग के आड़ में बच रहे आरोपी, CBI ने नहीं पकड़े सॉल्वर
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

जांच में बड़ा झोल, हैंडराइटिंग के आड़ में बच रहे आरोपी, CBI ने नहीं पकड़े सॉल्वर

व्यापमं कांड (Vypam Scam) की जांच में एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। दरअसल आरोपी हैंडराइ‌टिंग को बचने का जरिया बना रहे हैं। पीएमटी फर्जीवाड़े में पुराने केसों की जांच की गई। बचाव पक्ष दलील दे रहा है कि 10 साल पहले किए गए हस्ताक्षर व नमूना हस्ताक्षर में समय का अंतर अधिक है। इतना अधिक समय बीत जाने के बाद स्वाभाविक रूप से हस्ताक्षर में अंतर आ जाएगा। 2015 में सौंपी गई थी जांच दरअसल जुलाई 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर व्यापमं कांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआइ ने सभी केसों की जांच खत्म कर न्यायालय में चालान पेश कर दिए हैं। अब विचारण पूरे होने के बाद न्यायालय ने फैसले सुनाए हैं, लेकिन पीएमटी कांड में सीबीआइ जिन परिक्षार्थियों के सॉल्वर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, उन केसों के परीक्षार्थी, मीडियेटर, दलाल दोषमुक्त हुए हैं। पीएमटी कांड में अब तक चार प्रकरण में आरोपियों को न्यायालय न...
सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज, इंतजामों को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज, इंतजामों को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी

ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों परिसर में होगी। सड़क पर नमाज अदा न की जाए। कुर्बानी केवल तय स्थानों पर ही की जाए। यह स्थान चारों तरफ से ढंके होने चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न किए जाएं। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूर्णत: रोक रहेगी। साफ सफाई के लिए नियमों का पालन करें। ईद उल अजहा से पहले वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने ये एडवाइजरी जारी की है। मुतवल्ली और प्रबंधन समितियों की ये जिम्मेदारी होगी। बोर्ड अध्यक्ष पटेल ने गुरुवार को ईदगाह की तैयारियों का जायजा लिया। ईद उल अजहा(Bakrid 2025) 7 जून को मनाई जाएगी। ईदगाह में सुबह 6.30 बजे नमाज होगी। इसके बाद शहर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। नमाज और कुर्बानी के चलते साफ सफाई और नियम कानूनों का विशेष ध्यान रखने पर जोर है। इसी को देखते हुए एक दिन पहले हिदायत दी गई हैं। शहर में अस्थाई कुर्बानीगा...