Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
स्विस HSBC में खाता रखने वालों का खेल खत्म
मुंबई
एचएसबीसी स्विट्जरलैंड में गुप्त बैंक अकाउंट्स रखने वाले भारतीयों के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ चूहे-बिल्ली का खेल अब खत्म हो सकता है। हफ्ताभर पहले ऐसे कई रईस भारतीयों को ब्रिटिश बैंक से ईमेल मिली, जिसमें उन्हें स्विट्जरलैंड में किसी शख्स के बारे में बताने के लिए कहा गया है, जिससे वहां की सरकार भारतीय अथॉरिटीज के साथ इन बैंक खातों की जानकारी शेयर करने के लिए सहमति ले सके। ईमेल एचएसबीसी के रिलेशनशिप मैनेजर की ओर से आई है। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर क्लाइंट तय समय में इसके लिए सहमति नहीं देता है तो स्विस सरकार अपने ऑफिशल गजट में ये सूचनाएं छाप देगी। यह मामला उन बैंक खातों से जुड़ा है, जो 1 जनवरी 2011 को या उसके बाद ऑपरेशनल थे।
सूचनाएं किस तरह की हैं और सहमति पत्र का एक प्रारूप जल्द ही भारत में एचएसबीसी के क्लाइंट्स को स्विट्जरलैंड में थर्ड पार्टी के जरिये मिलेगा। खाताधार...










