Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
व्यापमं घोटाला: राज्यपाल की गिरफ्तारी पर रोक
भोपाल। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले में फंसे मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। जबलपुर हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, राज्यपाल के खिलाफ एसआईटी की जांच जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के संवैधानिक पद की गरिमा के मद्देनजर जबलपुर हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्यपाल से पूछताछ की जा सकती है, लेकिन सम्मानित तरीके से।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि राज्यपाल को गिरफ्तार न किया जाए और उनसे पूछताछ भी सम्मानजनक तरीके से की जाए। इसके पहले राज्यपाल के वकील ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट में राज्यपाल की ओर से उनके वकील राम जेठमलानी पैरवी करने पहुंचे थे।क्या है मामला?
रामनरेश यादव के खिलाफ एसटीएफ ने मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्ष...










