Thursday, November 13

भोपाल संभाग

भाजपा ने 9 विधायकों को गुड़गांव के होटल में बंधक बनाया – कांग्रेस
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

भाजपा ने 9 विधायकों को गुड़गांव के होटल में बंधक बनाया – कांग्रेस

भोपाल | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक बड़ा सियासी घमासान छिड़ा रहा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। सियासी ड्रामे के बीच रात में ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। मंत्री जीतू पटवारी ने मिडिया को बताया कि हम होटल पहुंचते, तब तक सभी विधायक किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किए जा चुके थे। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे कुछ विधायक होटल से अपना सामान लेकर बाहर निकलते देखे गए। कांग्रेस हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर आज को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने विधायकों को पाला ...
पहले दिन 50 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
Uncategorized, गंजबासौदा, भोपाल संभाग

पहले दिन 50 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

गंजबासौदा | सोमवार माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आरम्भ हो चुकी हैं बासौदा विकास खंड में बनाये गए 13 परीक्षा कंद्रो पर पहले दिन 2936 विद्यार्थिओं ने परीक्षा दी वही 50 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे पहले दिन कोई भी नकल प्रकरण का मामला सामने नहीं आया हैं वही आज से 10वीं की परीक्षाएं आरम्भ हो रही हैं |
प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे एम गोपाल रेड्डी
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे एम गोपाल रेड्डी

भोपाल | मध्यप्रदेश के अगले मुख्य सचिब एम गोपाल रेड्डी को बनाया जाएगा | गोपाल रेड्डी वर्तमान में जल संसाधन के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें इससे पहले मंत्रालय में ओएसडी बनाया जाएगा। इसके ऑर्डर जल्द हो जाएंगे। बताया जाता है कि मुख्य सचिव के लिए उनके नाम को उच्च स्तर पर हरी झंडी मिल गई है। वर्तमान सीएस एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। वह विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।...
बस और डम्पर की हुयी आपस में टक्कर 10 यात्री घायल
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, हादसा

बस और डम्पर की हुयी आपस में टक्कर 10 यात्री घायल

देवास | देवास जिले के नेमावर थाना अंतर्गत एक बस और डम्पर की आपस में टक्कर हो गयी इस टक्कर में बस में सवार 10 लोग घायल हो गए | घटना की जानकारी लगने पर पुलिस की डायल-100 और 108 घटना स्थल पर पहुंची और बस में फसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहा उनका उपचार जारी हैं | गनीमत रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी हैं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जाँच की जा रही हैं |...
विधायक को 25-35 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा – दिग्विजय सिंह
Uncategorized, भोपाल संभाग

विधायक को 25-35 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा – दिग्विजय सिंह

भोपाल | कांग्रेस के बरिष्ठ नेता एबं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता एबं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाया हैं | दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव सिंह ने यह भी दावा किया है कि मध्य प्रदेश के विधायक कर्नाटक से नहीं हैं। यहां के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। दिग्विजय ने कहा- "मैं बिना तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। शिवराज और नरोत्तम कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं और खुलेआम कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर कर रहे हैं। 5 करोड़ अभी ले लो, दूसरी...
उमा भर्ती को राज्यसभा के लिए टिकिट दे सकती हैं भाजपा
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

उमा भर्ती को राज्यसभा के लिए टिकिट दे सकती हैं भाजपा

भोपाल | मध्यप्रदेश में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी जल्द होने वाले राज्यसभा चुनाव के जरिए एक तीर से कई शिकार की रणनीति बनाने में जुट गई है। अपने विधायकों के संख्या बल से तो भाजपा एक ही राज्यसभा सीट जीतने की स्थिति में है। इसके बाद भी दूसरी सीट हथियाने के लिए पार्टी कई तरह की राजनीतिक संभावनाओं पर काम कर रही है। एक विकल्प पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पर दांव खेलने का भी है। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल भवन में रविवार सुबह संगठन के दिग्गज नेताओं ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत इसमें शामिल थे। राज्यसभा टिकट के लिए दिग्गज नेताओं के साथ पार्टी के मौजूदा पदाधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।...
अज्ञात वाहन की टक्कर से खम्बे हुए क्षतिग्रस्त
Uncategorized, गंजबासौदा, भोपाल संभाग

अज्ञात वाहन की टक्कर से खम्बे हुए क्षतिग्रस्त

गंजबासोदा| नगर के कालाबाग में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के तीन खम्बे क्षतिग्रस्त हो गए | जिससे इलाके में बिजली सेवा प्रभावित हुए | इलाके में रहने वाले लोगो द्वारा इसकी शिकायत विभाग में की गयी तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विजली सेवा बहाल की सड़क पर क्रासिंग के दौरान हैवी वाहनों के लिए सड़क के किनारे लगे ये पोल् समस्या पैदा करते हैं | इसी के कारण वाहन की टक्कर या रगड़ से ये पोल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं कहा जा रहा हैं की इस पोल का निर्माण घटिया निर्माण सामग्री से किया जा रहा हैं जिससे ये पोल अधिक समय तक नहीं टिक पाते हैं |...
अनियंत्रित होकर पलटी बस 12 यात्री घायल
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

अनियंत्रित होकर पलटी बस 12 यात्री घायल

शहडोल | आज शहडोल के पास रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी बस पलटने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी | इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं | घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बस में फसे यात्रियों को बाहर निकला और उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया | पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं |...
प्रदेश में संभावित कमी के चलते कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट सकता हैं बजट
Uncategorized, आर्थिक जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

प्रदेश में संभावित कमी के चलते कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट सकता हैं बजट

भोपाल | मार्च में प्रस्तुत होने वाले कमलनाथ सरकार के दूसरे बजट के साथ मौजूदा बजट 2019-20 की स्थिति भी साफ होगी। केंद्रीय कर और सहायता राशि में कटौती के साथ राज्य कर संग्रहण में संभावित कमी के चलते कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट सकता है। वित्त विभाग ने बजट पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाणिज्यिक कर विभाग प्रतिदिन राजस्व आय की समीक्षा कर रहा है। राज्य के करों से बजट में 65 हजार 273 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया था, जो संभावना है कि अब घटाकर करीब 56 हजार करोड़ रुपये किया जाएगा। सरकार राजस्व आय में कमी के चलते विभागों के बजट में 20 फीसदी से ज्यादा कटौती कर चुकी है। अभी इसके और घटने के आसार हैं।...
नसबंदी कराने वाले अध्यापकों को ग्रीनकार्ड वेतनवृद्धि दी जाएगी
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

नसबंदी कराने वाले अध्यापकों को ग्रीनकार्ड वेतनवृद्धि दी जाएगी

हरदा | नसबंदी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर विवादों में आ गयी हैं | इस बार हरदा के जिला शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी किया गया हैं | जिसमे कहा गया हैं की नसबंदी कराने वाले अध्यापकों को तय दिनांक से ग्रीनकार्ड वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इस आदेश में मई 2019 में लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल से जारी आदेश का हवाला भी दिया गया। शुक्रवार को डीईओ ने डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र, प्राचार्य डाइट बागरुल, बीईओ हरदा, खिरकिया, टिमरनी सभी संकुल प्राचार्य हाई और हायर सेकंडरी स्कूल और तीनों विकासखंड के बीआरसी के नाम पत्र जारी किया है। इससे पहले मप्र स्वास्थ्य विभाग ने भी पुरुष नसबंदी को लेकर एक आदेश जारी किया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरुष नसबंदी कराने का टारगेट दिया गया था, इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में आदेश को वापस लेना पड़ा था।...