Tuesday, October 21

प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे एम गोपाल रेड्डी

भोपाल | मध्यप्रदेश के अगले मुख्य सचिब एम गोपाल रेड्डी को बनाया जाएगा | गोपाल रेड्डी वर्तमान में जल संसाधन के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें इससे पहले मंत्रालय में ओएसडी बनाया जाएगा। इसके ऑर्डर जल्द हो जाएंगे। बताया जाता है कि मुख्य सचिव के लिए उनके नाम को उच्च स्तर पर हरी झंडी मिल गई है। वर्तमान सीएस एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। वह विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।