Sunday, October 19

विधायक को 25-35 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा – दिग्विजय सिंह

भोपाल | कांग्रेस के बरिष्ठ नेता एबं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता एबं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाया हैं | दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव सिंह ने यह भी दावा किया है कि मध्य प्रदेश के विधायक कर्नाटक से नहीं हैं। यहां के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। दिग्विजय ने कहा- “मैं बिना तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है।

एक मुख्यमंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। शिवराज और नरोत्तम कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं और खुलेआम कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर कर रहे हैं। 5 करोड़ अभी ले लो, दूसरी किश्त राज्यसभा चुनाव में और तीसरी किश्त सरकार गिराने (फ्लोर टेस्ट) के बाद दी जाएगी। वही इस मामले में शिवराज सिंह का कहना हैं की दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ को ब्लैकमेल करना चाहते हैं। दिग्विजय झूठ फैलाने में माहिर हैं। उन्हें अपनी इम्पॉर्टेंस (उपयोगिता) दिखानी होगी और किसी को डराना-धमकाना होगा, इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं।