एमपी ऑटो-शो में मुख्यमंत्री ने की 15 व्हीकल्स की ऑल इंडिया लॉन्चिंग
औद्योगिक विकास के लिये जारी होगी नई स्टार्ट-अप नीति: मुख्यमंत्री श्री चौहान
मध्यप्रदेश में अब प्रतिवर्ष होगा “एमपी ऑटो-शो”
अब केवल सबसे क्लीन नहीं बल्कि ग्रीन सिटी भी बनेगा इंदौर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। 2021-22 में प्रदेश की ग्रोथ रेट (19.3%) देश में सर्वाधिक रही। प्रदेश की पर कैपिटा इनकम वर्तमान में एक लाख 24 हजार रूपये है। देश के जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 4.6 प्रतिशत है। प्रदेश निर्यात के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश का गेहूं जिसे देश में सोने के दाने की ख्याति प्राप्त है, उसके निर्यात में कई गुना अधिक वृद्धि आई है। मध्यप्रदेश का बासमती चावल कनाडा और अमेरिका तक अपनी नई पहचान बना चुका है। सिर्फ कृषि के क्षेत्र में नहीं बल्कि उद्योग के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोरोना काल मे...