Friday, October 24

हैल्थ

कोरोना दुनिया में:ब्रिटिश PM बोले- कोविड-19 का नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक, फ्रांस में संक्रमितों की संख्या 30 लाख हुई
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:ब्रिटिश PM बोले- कोविड-19 का नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक, फ्रांस में संक्रमितों की संख्या 30 लाख हुई

दुनिया में अब तक 9.87 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 21.14 लाख मौतें हो चुकीं, 7.08 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.53 करोड़ से ज्यादा, अब तक 4.24 लाख लोगों ने गंवाई जान दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.87 करोड़ के ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 21 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में मिले कोरोनावायरस के नए वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि शायद मौतों का आंकड़ा बढ़ने की वजह यही वजह हो। अब सतर्क रहना होगाकोविड-19 का नया वैरिएंट पिछले महीने सबसे पहले ब्रिटेन में ही पाया गया था। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस पर पहली बार बोले। शुक्रवार शाम जॉनसन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि नया वायरस बहुत तेजी से फैलत...
कोरोना देश में:14 राज्यों और UT में पॉजिटिविटी रेट नेशनल एवरेज 5.6% से भी ज्यादा; महाराष्ट्र-गोवा में यह आंकड़ा 12% के पार
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:14 राज्यों और UT में पॉजिटिविटी रेट नेशनल एवरेज 5.6% से भी ज्यादा; महाराष्ट्र-गोवा में यह आंकड़ा 12% के पार

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में हालात अब भी पूरी तरह काबू में नहीं आए हैं। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट नेशनल एवरेज 5.6% से काफी ज्यादा है। यानी देश में हर रोज हो रही टेस्टिंग में 100 में से 5 या 6 लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं। महाराष्ट्र और गोवा में मिल रहे नए मरीजों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 12% से भी ज्यादा है। महाराष्ट्र में 100 में से 14, तो गोवा में 12 लोगों में संक्रमण मिल रहा है। पॉजिटिविटी रेट के मामले में चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है, यहां 100 में से 10 लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे। देश में अब तक 1.06 करोड़ लोग संक्रमितदेश में शुक्रवार को 14,321 नए संक्रमित मिले। 17,166 मरीज ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। देश में अब तक 1.06 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.03 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1...
हाथरस जैसी अमानवीयता:मां घर पर बेटी का इंतजार करती रही, पुलिस शव सीधे श्मशान ले गई, बाद में परिवार वालों को ले जाकर अंतिम संस्कार करवा दिया
अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा, हैल्थ

हाथरस जैसी अमानवीयता:मां घर पर बेटी का इंतजार करती रही, पुलिस शव सीधे श्मशान ले गई, बाद में परिवार वालों को ले जाकर अंतिम संस्कार करवा दिया

मर्चुरी में पिता शव घर लाने लड़ते रहे, पुलिस नहीं मानी; एसडीएम ने दिया 2 लाख रुपए का चेक पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस दुष्कर्म कांड की पीड़िता के साथ पुलिस व प्रशासन ने जैसी बेरहमी की थी, ठीक उसी तरह भोपाल में प्यारे मियां यौन शोषण केस की शिकार नाबालिग बेटी और उसके परिवार के साथ की गई। इस बेटी की ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खा लेने के बाद बुधवार को मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को पुलिस की निगरानी में दोपहर 1:30 बजे उसका भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। यह नाबालिग इस केस में पीड़िता और फरियादी थी, न कि आरोपी या अपराधी। फिर भी पुलिस शव को हमीदिया से सीधे श्मशान ले गई। पीड़िता की मां और परिजन घर पर बेटी के शव का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस उन्हें शव सौंपना ही नहीं चाहती थी। मर्चुरी में पीड़िता के चाचा और पिता ने शव घर ले जाने की जिद की। इस बीच बैरागढ़ एसडीएम मन...
कोरोना दुनिया में:बाइडेन ने कहा- मास्क पहनना भी देशभक्ति, आखिर हम कोविड-19 के खिलाफ जंग ही तो लड़ रहे हैं
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:बाइडेन ने कहा- मास्क पहनना भी देशभक्ति, आखिर हम कोविड-19 के खिलाफ जंग ही तो लड़ रहे हैं

दुनिया में अब तक 9.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 20.98 लाख मौतें हो चुकीं, 7.04 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.51 करोड़ से ज्यादा, अब तक 4.20 लाख लोगों ने गंवाई जान दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.80 करोड़ के ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 20 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। उनके मुताबिक, देश कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इस वक्त मास्क पहनना भी देशभक्ति का ही प्रतीक है। वैक्सीनेशन पर फोकसगुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बाइडेन ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम तेज कर दिया गया है और फिलहाल कोविड-19 से निपटना ही सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा- कड़वा सच यह है कि नागरिकों...
कोरोना देश में:21 दिनों में 67 हजार एक्टिव केस कम हुए, रफ्तार यही रही तो मार्च के आखिरी तक हालात नॉर्मल हो सकते हैं
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:21 दिनों में 67 हजार एक्टिव केस कम हुए, रफ्तार यही रही तो मार्च के आखिरी तक हालात नॉर्मल हो सकते हैं

देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। गुरुवार को 14,472 नए संक्रमित मिले, 17,726 ठीक हुए और 161 की मौत हो गई। एक्टिव केस में 3,420 की कमी आई। इस महीने 21 दिनों में 66,873 एक्टिव केस, यानी हर दिन औसतन 3,184 मरीज कम हुए हैं। अभी 1.85 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीज इसी रफ्तार से कम हुए तो 58 दिन में हालात नॉर्मल हो सकते हैं। तब रोजाना इक्का-दुक्का केस ही आएंगे। देश में अब तक 1.06 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.02 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.53 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। कोरोना अपडेट्स तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता जयललिता की करीबी शशिकला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले वे बेंगलुरु के बोरिंग हॉस्पिटल में भर्ती थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें विक्टोरिया हॉस्पिटल...
सीरम हादसे के चश्मदीद की जुबानी:मजदूर बोला- हमें बचाने आए सुपरवाइजर लपटों में घिर गए थे, हमने बिल्डिंग से कूदकर जान बचाई
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा, हैल्थ

सीरम हादसे के चश्मदीद की जुबानी:मजदूर बोला- हमें बचाने आए सुपरवाइजर लपटों में घिर गए थे, हमने बिल्डिंग से कूदकर जान बचाई

Smoke billows after a fire broke out inside the complex of the Serum Institute of India, in Pune, India, January 21, 2021. REUTERS/Stringer NO RESALES. NO ARCHIVES सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने से गुरुवार को 5 लोगों की जान चली गई। ये सभी वहां काम करने आए ठेका मजदूर थे। कोरोना का टीका बना रहे इस इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट (M3) की पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी। आग चौथे फ्लोर पर भी फैल गई। इस प्लांट में BCG का टीका बनाया जाता है। ये इमारत कोवीशील्ड की प्रोडक्शन और स्टोरेज यूनिट से दूर है। अब आग पर काबू पाया जा चुका है। यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले सुधांशु ने कहा, 'हम इमारत की चौथी मंजिल पर थे। रोजाना की तरह दोपहर की रोटी खाने के बाद आराम कर रहे थे। अचानक धुआं महसूस होने लगा। हम कुछ नहीं समझ पाए। कुछ ही देर में चीख-पुकार मचने लगी। लोग आग-आग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। तभी हमा...
अमेरिका में कोरोना का एक साल:US में पहला केस मिलने के ठीक एक साल बाद मरीजों की तादाद 2.5 करोड़ हुई, 365 दिनों में 4.15 लाख मौतें
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

अमेरिका में कोरोना का एक साल:US में पहला केस मिलने के ठीक एक साल बाद मरीजों की तादाद 2.5 करोड़ हुई, 365 दिनों में 4.15 लाख मौतें

अमेरिका में 20 जनवरी को कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 2.5 करोड़ हो गई। ठीक एक साल पहले 20 जनवरी 2020 को ही देश में पहले मरीज में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। यह शख्स चीन के वुहान से घर लौटा था। बीमार पड़ने पर वह सिएटल के एक क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचा था। यहीं से अमेरिका में इस महामारी की शुरुआत हुई। अमेरिका में वायरस की एंट्री का ऐलान करते हुए अफसरों ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा था। हालांकि, उनका मानना था कि लोगों को इससे कोई खतरा नहीं होगा। इसके बाद अमेरिका में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या रिकॉर्ड बनाने लगी। सबसे ज्यादा मरीज और सबसे ज्यादा मौतों में यह देश पहले नंबर पर हो गया। हर दिन के साथ यह आंकड़ा बढ़ता गया। अभी दुनिया में मिले मरीजों में अमेरिका की हिस्सेदारी 25% है। कोरोना के नए वैरिएंट के यहां बड़ा खतरा बनने की आशंका है। जीनोम सीक्वेंसिंग से खतरे का पता चलावुहान से ल...
कोरोना दुनिया में:WHO बोला- घबराने की जरूरत नहीं, सभी तक पहुंचेगी वैक्सीन; फ्रांस में 2 महीने बाद एक दिन में 26 हजार नए केस
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:WHO बोला- घबराने की जरूरत नहीं, सभी तक पहुंचेगी वैक्सीन; फ्रांस में 2 महीने बाद एक दिन में 26 हजार नए केस

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो भी वैक्सीन चाहता है, उस तक इसे पहुंचाया जाएगा। WHO की असिस्टेंट डायरेक्टर-जनरल मेरिएंजेला सिमाओ ने कहा कि हम हर देश, हर आबादी तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 26,784 कोरोना के केस मिले। यह आंकड़ा पिछले 2 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 नवंबर को देश में 28,393 केस मिले थे। बुधवार को यहां 310 मौतें भी रिकॉर्ड की गई। 100 दिन के अंदर हर देश में टीकाकरणWHO को भरोसा है कि अगले 100 दिनों के अंदर दुनिया के हर एक देश में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। हाल ही में WHO के डायरेक्टर टेड्रोस अधानोम ने कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में सभी देश पारदर्शीता बरतेंगे। मैं अगले 100 दिनों के अंदर दुनिया के सभी द...
कोरोना देश में:3 दिन में 19 हजार एक्टिव केस कम हुए, अब 1.89 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, इससे कम केस 211 दिन पहले थे
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:3 दिन में 19 हजार एक्टिव केस कम हुए, अब 1.89 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, इससे कम केस 211 दिन पहले थे

कोरोना कंट्रोल में है। बुधवार को 15,270 नए संक्रमित मिले, 20,071 ठीक हुए और 152 लोगों ने जान गंवाई। इसके साथ ही 4,963 एक्टिव केस कम हो गए। अब सिर्फ 1.89 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 24 जून के बाद सबसे कम कम है। तब 1.86 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था। 26 नवंबर से अब तक (55 दिन में) सिर्फ एक बार 6 जनवरी को एक्टिव केस में 545 की बढ़ोतरी हुई है। देश में अब तक 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.02 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,52,906 लोगों ने जान गंवाई है। कोरोना अपडेट्स राजस्थान के 14 जिलों में तीन दिन में वैक्सीन के 622 डोज खराब हो गए। वैक्सीन खराब ना हो इसके लिए हर सेंटर पर 10 के गुणांक में मरीज पहुंचना जरूरी है, क्योंकि एक वायल में वैक्सीन के 10 डोज हैं। एक बार शीशी को तय टेम्परेचर से निकालने के बाद उसमें वैक्सीन बच जाती है तो वह खराब हो जाती है।हरियाणा के तीन जिलों ...
प्यारे मियां यौन शोषण मामला:फरियादी लड़की ने खाई नींद की गोलियां, वेंटिलेटर पर, परिजनों ने पूछा- गोलियां बालिका गृह कैसे पहुंची? अस्पताल के बहार हंगामा
अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

प्यारे मियां यौन शोषण मामला:फरियादी लड़की ने खाई नींद की गोलियां, वेंटिलेटर पर, परिजनों ने पूछा- गोलियां बालिका गृह कैसे पहुंची? अस्पताल के बहार हंगामा

हमीदिया अस्पताल में भर्ती है फरियादी लड़की, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेशएक और फरियादी लड़की की बयान देते वक्त तबीयत खराब, जेपी में हुआ इलाज राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल प्यारे मियां यौन शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया है। बालिका गृह में रह रही एक पीड़िता ने नींद की गोलियां खा लीं। उसे सोमवार देर रात हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने न्यायायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि इस मामले में बाल गृह के कर्मचारियों और अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही नाबालिग के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बाल गृह पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। सवाल उठाए कि गोलियां बालिका गृह में कैसे पहुंची? पूरे मामले में कमला नग...