Monday, October 27

हैल्थ

MP में कोरोना LIVE:इंदौर-भोपाल में बेड से लेकर श्मशान तक में वेटिंग; 24 घंटे में 4 बड़े शहरों में 2,500 से ज्यादा मरीज मिले
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

MP में कोरोना LIVE:इंदौर-भोपाल में बेड से लेकर श्मशान तक में वेटिंग; 24 घंटे में 4 बड़े शहरों में 2,500 से ज्यादा मरीज मिले

देवास, पन्ना और मंडला में भी लॉकडाउन बढ़ा, भोपाल को लेकर आज फैसला मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। भोपाल और इंदौर में बेड से लेकर श्मशानों तक में वेटिंग चल रही है। भोपाल के श्मशान घाट के प्रबंधकों ने शनिवार को नगर निगम और अस्पतालों को फोन करके और शव न भेजने की अपील की है। यहां 56 कोरोना संक्रमितों के शव लाए गए थे। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में 1 की मौत कोरोना से बताई गई है। इंदौर में 40 बड़े अस्पतालों में 3 से 4 दिन की वेटिंग है। ICU के 80% बेड फुल हैं। रेमडेसिविर के 2 हजार इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। 24 घंटे के प्रदेश में 5939 केस मिले हैं। 24 की मौत हुई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 919, भोपाल में 793, ग्वालियर में 458, जबलपुर में 402 संक्रमित मिले। चारों बड़े शहरों में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पन्ना, मंडला और देवास में लॉकडाउन बढ़ा, भोपाल पर आज फैसल...
कोरोना दुनिया में:लगातार दूसरे दिन 7 लाख से ज्यादा केस, 11 हजार से ज्यादा मौतें भी हुईं; ईरान में 10 दिन का लॉकडाउन
आर्थिक जगत, देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:लगातार दूसरे दिन 7 लाख से ज्यादा केस, 11 हजार से ज्यादा मौतें भी हुईं; ईरान में 10 दिन का लॉकडाउन

दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7.03 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 11,274 लोगों की मौत भी हुई। इससे पहले शुक्रवार को भी 7.72 लाख मामले आए थे और 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं, ईरान में कोरोना की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए 10 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। रोजाना सबसे ज्यादा मरीज भारत में आ रहेभारत में अब भी रोजाना दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। बीते दिन यहां 1.52 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, ब्राजील में 69,592, अमेरिका में 66,764, तुर्की में 52,676 और फ्रांस में 43,284 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीते दिन ब्राजील में सबसे ज्यादा मौतेंकोरोना के नए मामलों के साथ मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन 24 घंटों में दुनिया में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं। य...
कोरोना देश में:अक्टूबर तक होंगी 5 नई वैक्सीन, 10 दिन में रूसी स्पुतनिक-V को मंजूरी संभव; महाराष्ट्र में एक करोड़ का वैक्सीनेशन
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:अक्टूबर तक होंगी 5 नई वैक्सीन, 10 दिन में रूसी स्पुतनिक-V को मंजूरी संभव; महाराष्ट्र में एक करोड़ का वैक्सीनेशन

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और वैक्सीन संकट के बीच एक राहत देने वाली खबर है। देश को अक्टूबर तक 5 और वैक्सीन मिल सकती है। अलग-अलग फार्मा कंपनियां इसे तैयार कर रहीं हैं। अभी ये सभी वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग फेज में हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अगले 10 दिन में केंद्र सरकार रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे सकती है। देश में कोवैक्सिन और कोवीशिल्ड के बाद इमरजेंसी अप्रूवल पाने वाली स्पुतनिक-V तीसरी वैक्सीन होगी। इसके अलावा जॉनसन एंड जॉनसन, जाइडस कैडिला, सीरम इंस्टीट्यूट की नोवावैक्स और भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को अप्रूवल मिलने की उम्मीद है। पांच नई और दो पुरानी वैक्सीन उपलब्ध होने से राज्यों में वैक्सीन का संकट भी टल जाएगा। अब तक देश में वैक्सीन के 10 करोड़ डोज दिए गएभारत ने वैक्सीनेशन के मामले में शनिवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की ...
पहली बार मिले 72 पॉजिटिव:एक ही दिन में 3 कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार, प्रशासन बता रहा 2, वो भी पुराने
इतिहास की गाथा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, हैल्थ

पहली बार मिले 72 पॉजिटिव:एक ही दिन में 3 कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार, प्रशासन बता रहा 2, वो भी पुराने

कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को एक ही दिन में 3 लोगों की मौत हो गई, लेकिन प्रशासन ने अपने हेल्थ बुलेटिन में सिर्फ 2 मौतों की जानकारी दी है। वह भी जिन मौतों की जानकारी दी गई है, वे डेथ आडिट होने के बाद जारी की गई है। इसमें से गंजबासौदा की एक महिला और विदिशा के अनुपम मेगा सिटी निवासी एक पुरुष शामिल है। प्रशासन ने जिन 2 मौतों (कमलेश जैन, बासौदा, प्रदीप नायक, विदिशा )की जानकारी दी है वे 9 अप्रैल से पहले की हो सकती हैं। क्योंकि विदिशा के श्मशान घाट में शुक्रवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजों(ममता रायकवार, विदिशा,वीरेंद्र मीणा, सांची, राजीव ताम्रकर, काेलार, भोपाल) का अंतिम संस्कार किया है। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इससे स्पष्ट है कि प्रशासन इन मौतों की जानकारी छिपा रहा है। जिस दिन किसी संक्रमित की मौत होती है, तो डेथ आडिट का बहाना बनाकर उस दिन उसकी जानकारी नहीं दी जाती है। सरकारी रिकार्ड के अनुस...
MP में कोरोना LIVE:लॉकडाउन के बीच रिकॉर्ड 4,882 केस मिले, इंदौर में 912 संक्रमित; 47 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस
इतिहास की गाथा, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

MP में कोरोना LIVE:लॉकडाउन के बीच रिकॉर्ड 4,882 केस मिले, इंदौर में 912 संक्रमित; 47 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस

मध्य प्रदेश में दमोह को छोड़कर सभी शहरों में शुक्रवार शाम से 60 घंटे का लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,882 केस मिले हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं। प्रदेश में 30 हजार 486 एक्टिव मरीज हैं। 52 जिलों में से 47 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा है। अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। रतलाम में 9 दिन का बंद है। कटनी, खरगोन और बैतलू 7 दिन तक लॉकडाउन है। छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम से ही 7 दिन का लॉकडाउन जारी है। भोपाल क...
रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई वेंटिलेटर पर:भोपाल में 70% मरीजों को जिस इंजेक्शन की जरूरत, वो 6 दिन से बाजार में ही नहीं, 1920 मरीजों को लगना है; अब सरकार इसके 1 लाख डोज हर महीने मंगाएगी
आर्थिक जगत, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई वेंटिलेटर पर:भोपाल में 70% मरीजों को जिस इंजेक्शन की जरूरत, वो 6 दिन से बाजार में ही नहीं, 1920 मरीजों को लगना है; अब सरकार इसके 1 लाख डोज हर महीने मंगाएगी

जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई भोपाल में वेंटिलेटर पर पहुंच गई है। शहर के 51 कोविड अस्पतालों में 2400 भर्ती हैं, इनमें से 1920 मरीजों के परिजन इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं। वजह- जिन मरीजों का एचआर सीटी (सीने में संक्रमण की जांच) स्कोर 5 या 10 भी है, उन्हें डॉक्टर रेमडेसिविर लगवाने की सलाह दे रहे हैं। हालात ये हैं कि शहर के जिन पांच मेडिकल स्टॉकिस्ट को सीधे कंपनी से खरीदकर ये इंजेक्शन बेचने की अनुमति है, उनके यहां 6 दिन से इंजेक्शन नहीं आया। जो पुराना स्टॉक है, वो दो दिन पहले खत्म हो गया। ये शहर के कई कोविड सेंटर्स के मेडिकल स्टोर्स पर भी नहीं हैं। एक मरीज को छह डोज लगते हैं, लेकिन अभी कुछ मरीजों को इसका एक डोज लग चुका है, दूसरे के लिए वो परेशान हैं। डिमांड बढ़ने पर स्टॉकिस्टों ने स्टोर्स के बाहर बोर्ड लगा दिया है- रेमडेसिविर उपलब्ध नहीं है। फिलहाल कलेक्टर ने इसकी उपलब्धता और...
कोरोना दुनिया में:पिछले 24 घंटे में 7.72 लाख नए केस आए, 13 हजार से ज्यादा की जान गई; ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा मौतें
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:पिछले 24 घंटे में 7.72 लाख नए केस आए, 13 हजार से ज्यादा की जान गई; ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा मौतें

दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7.72 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 13,077 लोगों की मौत भी हुई। भारत में अब भी रोजाना दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। बीते दिन यहां 1.44 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, ब्राजील में 89,090, अमेरिका में 83,458, तुर्की में 55,791 और फ्रांस में 41,243 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, कोरोना के नए मामलों के साथ मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन 24 घंटो में दुनिया में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं। यहां शुक्रवार को 3647 लोगों की जानें गईं। ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका (904), भारत (773), पोलैंड (768), इटली (718) और मैक्सिको (548) में रिकॉर्ड की गईं। बांग्लादेश में टोटल लॉकडाउन की तैयारीबांग्लादेश में 4 अप्रैल से जारी एक हफ्ते के लॉकडाउन के ...
कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 1.44 लाख से ज्यादा मरीज मिले; एक्टिव केस पहली बार 10.40 लाख से ज्यादा, रिकवरी रेट घटकर 90% रह गया
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 1.44 लाख से ज्यादा मरीज मिले; एक्टिव केस पहली बार 10.40 लाख से ज्यादा, रिकवरी रेट घटकर 90% रह गया

देश में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को रिकॉर्ड स्तर पर नए संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 829 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले गुरुवार को 1.31 लाख मरीज मिले थे। एक्टिव केस यानी ऐसे मरीजों की संख्या जिनका इलाज चल रहा है उसमें भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। शुक्रवार को देशभर में 77 हजार 199 लोग ठीक हुए, जबकि 773 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 66 हजार 760 की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अब कुल देश में 10 लाख 40 हजार 993 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़ा कोरोना के पिछले फेज के पीक से कहीं ज्यादा पहुंच गया है। पिछले साल 17 सितंबर को संक्रमण का पीक दिन था। इस दिन देश में सबसे ज्यादा 10.17 लाख एक्टिव केस थे। इसके बाद से ये आंकड़े घटने लग...
CM ने बुलाई कैबिनेट की बैठक:आज शाम 5 बजे VC के जरिए मंत्रियों से कोरोना के हालातों पर होगी चर्चा, 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा
आर्थिक जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

CM ने बुलाई कैबिनेट की बैठक:आज शाम 5 बजे VC के जरिए मंत्रियों से कोरोना के हालातों पर होगी चर्चा, 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा

गुुरुवार को देर शाम मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से अस्पतालों में दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व बेड की व्यवस्था का लिया फीडबैक मध्य प्रदेश में कोरोना विस्फोट के बीच CM शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। CM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों के साथ कोरोना के हालातों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर अमल करने की रणनीति भी बनेगी। इसके साथ ही 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाने की तैयारी पर बात होगी। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर बैठक की थी। पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक है। लेकिन अभी टोटल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। कोविड-19 का एक बड़ा हिस्सा वैक्सीन मैनेजमेंट वेस्टेज को रोकना भी है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत वैक्सीन लगान...
MP में कोरोना LIVE:आज शाम 6 बजे से सभी शहरों में 60 घंटे का लॉकडाउन; भोपाल में 8 महीने की बच्ची ने दम तोड़ा
भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

MP में कोरोना LIVE:आज शाम 6 बजे से सभी शहरों में 60 घंटे का लॉकडाउन; भोपाल में 8 महीने की बच्ची ने दम तोड़ा

मध्यप्रदेश के सभी शहरों में आज शाम 6 बजे से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। यह सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी 60 घंटे का रहेगा। वहीं रतलाम जिले में नौ दिन का लॉकडाउन रहेगा। खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक सब लॉक रहेगा। इससे पहले छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 8 बजे से लगातार सात दिन के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया है। वहीं 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा इंदौर में 887 केस सामने आए हैं। भोपाल में 686, जबलपुर में 326 और ग्वालियर में 298 संक्रमित मिले हैं। भोपाल में कोरोना से 8 महीने की बच्ची की मौत का पहला मामला भी सामने आया है। एम्स भोपाल में भर्ती आठ महीने की अदीबा की गुरुवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मिलने के वह 12 दिन से एम्स में भर्ती थी। भोपाल में कोरोना से ये सबसे कम उम्र के मरीज की मौत है। अदीबा परिवार की इकलौती बच्ची थी। घरवालों के मुताबिक उसे बुखार था और शरीर में झटके लग रहे थे, इसलिए 27 मार्च क...