Wednesday, November 5

हैल्थ

कोरोना देश में:बीते दिन 36592 केस मिले, 543 लोगों की मौत हुई; एक हफ्ते बाद मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते दिन 36592 केस मिले, 543 लोगों की मौत हुई; एक हफ्ते बाद मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा

देश में गुरुवार को 36,592 कोरोना केस मिले और 36,451 लोग ठीक हुए। इस दौरान 543 मरीजों की मौत हुई। एक हफ्ते बाद मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा आई है। अच्छी खबर यह है कि एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार 6 दिन से जारी है। बीते दिन इसमें 408 की कमी आई। फिलहाल 3.57 लाख लोग इलाज करा रहे हैं। केरल के हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां गुरुवार को 21,116 नए पीड़ित मिले और 197 की मौत हुई। साथ ही 19,296 ठीक हुए। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,592बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,451बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 543अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.33 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.57 लाख 8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्...
कोरोना देश में:बीते दिन 35786 केस मिले, 37812 लोग ठीक हुए; 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते दिन 35786 केस मिले, 37812 लोग ठीक हुए; 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा

देश में बुधवार को 35,786 कोरोना केस मिले और 37,812 लोग ठीक हुए। इस दौरान 511 मरीजों की मौत हुई। 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा रही। अब तक 4.33 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। केरल के हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। यहां बीते दिन 21,427 नए केस आए और 18,731 लोग रिकवर हुए। इस दौरान 179 की मौत हुई। पिछले 12 दिनों में मरने वालों की यह संख्या सबसे ज्यादा है। यहां फिलहाल 1.77 लाख एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,786बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,812बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 511अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.33 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.58 लाख 8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, ...
कोरोना देश में:देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट

देश में कोरोना मामलों में सोमवार को आई गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को 35,197 केस आए, जबकि एक दिन पहले 24,692 मरीज मिले थे। इसके साथ ही 24 घंटे में 37,136 संक्रमित ठीक हुए और 440 की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,398 की कमी आई है। यह चौथा दिन था जब इसमें गिरावट दर्ज की गई। अब 3.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,197बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,136बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 440अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.32 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.61 लाख अपडेट केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को 48 अस्पतालों में चाइल्ड केयर यूनिट (CC...
कोरोना देश में:बीते दिन 24692 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 36862 ठीक हुए; नए केस 153 दिन में सबसे कम
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते दिन 24692 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 36862 ठीक हुए; नए केस 153 दिन में सबसे कम

कोरोना मामलों को लेकर कल का दिन राहत देने वाला रहा। 16 अगस्त को कोरोना के 24,692 मामले दर्ज किए गए, 36,862 लोगों ने इस बीमारी को मात दी जबकि 438 संक्रमितों की मौत हो गई। नए केस का आंकड़ा 153 दिन बाद सबसे कम रहा। इससे पहले 15 मार्च को 24,437 नए केस आए थे। सोमवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 12,610 की गिरावट दर्ज की गई है। अब कुल 3.63 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। केरल में सोमवार को 12,294 केस दर्ज किए गए। यहां 26 जुलाई के बाद इतने कम केस सामने आए हैं। 26 जुलाई को यहां 11,568 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महाराष्ट्र में भी बीते दिन 4,145 नए मामले दर्ज किए गए। यह 16 फरवरी को दर्ज किए गए 3,663 मामलों के बाद सबसे कम है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 24,692बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,862बीते 24 घंटे में कुल मौ...
MP में फिर वैक्सीन का महाअभियान:चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का ऐलान- 25-26 अगस्त को फिर महावैक्सीनेशन अभियान; 30 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ा रहे
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

MP में फिर वैक्सीन का महाअभियान:चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का ऐलान- 25-26 अगस्त को फिर महावैक्सीनेशन अभियान; 30 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ा रहे

मध्यप्रदेश में कोविड 19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है। जल्द ही दो दिन का फिर से महावैक्सीनेशन शिविर लगाएं जाएंगे। यह बात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कही। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही कि इस महीने प्रदेश में दो दिन महावेक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इस महीने की 25 और 26 अगस्त को एक बार फिर महावैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे। सरकार कोरोना के मामलों में नजर रखी हुई है। रोज करीब 75 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। अब 30 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा रहे हैं। लोगों से कहना चाहता हूं कि कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें, ताकि खुद और दूसरों को इस बीमारी से बचाया जा सके। इससे दो दिन पहले सारंग ने एक दिन में सात टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। इन केंद्र पर दोनों प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध है। यहां पहला और दूसरा डोज लगाए जा रहे हैं। केंद्र पर ऑन लाईन/ऑफ लाईन दोनों तरह की...
कोरोना देश में:एक्टिव केस में 2709 की कमी आई; अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह 145 दिन में सबसे कम
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:एक्टिव केस में 2709 की कमी आई; अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह 145 दिन में सबसे कम

देश में रविवार को कोरोना के केस में गिरावट आई। 33,212 नए मरीज मिले, 35,497 ठीक हुए और 421 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,709 की कमी आई। अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब कुल 3.65 लाख एक्टिव केस थे। केरल में लगातार चौथे दिन नए मामलों में गिरावट आई। यहां रविवार को 18,582 नए केस मिले। बुधवार को यह संख्या 23,500 थी। बीते दिन राज्य में 102 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 18,601 हो गई है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 33,212बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,497बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 421अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.31 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.76 लाख 8 रा...
कोरोना देश में:40066 केस आए, 41707 ठीक हुए और 583 ने जान गंवाई; बीते 7 दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:40066 केस आए, 41707 ठीक हुए और 583 ने जान गंवाई; बीते 7 दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए

देश में कोरोना के केस में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को 40,006 नए मरीज मिले। 41,707 ने संक्रमण को मात दी और 583 ने जान गंवा दी। बीते सात दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस में 2,237 की गिरावट दर्ज की गई। अब 3.79 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 144 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 3.65 लाख एक्टिव केस थे। केरल और हिमाचल प्रदेश चिंता बढ़ा रहेदेश में केरल और हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को केरल में 21,445 केस आए 20,723 मरीज ठीक हुए और 160 की मौत हो गई। यहां बीते 17 दिन में से 13 दिन 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 354 नए मरीजों की पहचान हुई। 239 ठीक हुए और 3 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां बीते 6 में से 5 दिन 300 से ज्यादा केस आए हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे मे...
कोरोना देश में:41576 नए मरीज मिले, 39125 ठीक हुए; 5 दिन बाद एक्टिव केस में बढ़ोतरी, रिकवर करने वाले 7 दिन बाद सबसे कम
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:41576 नए मरीज मिले, 39125 ठीक हुए; 5 दिन बाद एक्टिव केस में बढ़ोतरी, रिकवर करने वाले 7 दिन बाद सबसे कम

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़त देखी जा है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए। 39,125 मरीज ठीक हुए और 491 की मौत हो गई। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब 40 हजार से नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। वहीं, रिकवर करने वालों की संख्या भी 3 अगस्त के बाद सबसे कम रही। इससे कम 36,552 संक्रमित 3 अगस्त को ठीक हुए थे। गुरुवार को एक्टिव केस में 1,955 की बढ़ोतरी हुई। बीते पांच दिन से इसमें कमी आ रही थी। अब कुल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, केरल में भी नए केस बढ़े हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 3,973 बढ़ोतरी हुई। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 3 अगस्त को 7,899 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे में कुल नए ...
कोरोना के साथ अब डेंगू का डंक:मध्यप्रदेश में पिछले साल की तुलना में 4 गुना बढ़े डेंगू के मरीज; रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा में सामान्य से ज्यादा केस ने चिंता बढ़ाई
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना के साथ अब डेंगू का डंक:मध्यप्रदेश में पिछले साल की तुलना में 4 गुना बढ़े डेंगू के मरीज; रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा में सामान्य से ज्यादा केस ने चिंता बढ़ाई

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका के बीच अब प्रदेश में डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस बार 4 गुना 395 डेंगू मरीज मिले हैं। चिकनगुनिया के 40 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उज्जैन संभाग के जिलों में ही सामान्य से ज्यादा मरीज मिले है, जहां डेंगू की रोकथाम के लिए कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को जनवरी 2021 से अगस्त 2021 के बीच करीब 4 हजार जांच में 395 डेंगू के मामले मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा मंदसौर में 86, रतलाम में 63, जबलपुर में 62, भोपाल में 43, छिदवाड़ा में 29 और रीवा में 11 डेंगू मरीज मिले है। हालांकि पिछले साल इस दौरान सिर्फ 105 डेंगू मरीज मिले थे। जिलों में डेंगू मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू का पैटर्न बारिश पर ज्यादा निर्भर करता है। पानी...
कोरोना देश में:हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 419 केस आए, यह 60 दिन में सबसे ज्यादा; यहां एक्टिव केस में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी
कहानी, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 419 केस आए, यह 60 दिन में सबसे ज्यादा; यहां एक्टिव केस में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी

केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे। राज्य में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इसमें 232 की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को 38,335 नए मरीज मिले, 39,609 ठीक हुए और 496 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 1,399 की कमी आई। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,335बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,609बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.29 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल सं...