
देश में गुरुवार को 36,592 कोरोना केस मिले और 36,451 लोग ठीक हुए। इस दौरान 543 मरीजों की मौत हुई। एक हफ्ते बाद मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा आई है। अच्छी खबर यह है कि एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार 6 दिन से जारी है। बीते दिन इसमें 408 की कमी आई। फिलहाल 3.57 लाख लोग इलाज करा रहे हैं। केरल के हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां गुरुवार को 21,116 नए पीड़ित मिले और 197 की मौत हुई। साथ ही 19,296 ठीक हुए।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,592
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,451
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 543
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.33 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.57 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।