
देश में रविवार को कोरोना के केस में गिरावट आई। 33,212 नए मरीज मिले, 35,497 ठीक हुए और 421 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,709 की कमी आई। अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब कुल 3.65 लाख एक्टिव केस थे।
केरल में लगातार चौथे दिन नए मामलों में गिरावट आई। यहां रविवार को 18,582 नए केस मिले। बुधवार को यह संख्या 23,500 थी। बीते दिन राज्य में 102 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 18,601 हो गई है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 33,212
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,497
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 421
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.31 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.76 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।