Saturday, November 8

हैल्थ

आयुष्मान योजना से जुडे MP के 996 अस्पताल:किस शहर के किस अस्पताल में कौन सी बीमारी का होगा फ्री इलाज, जानिए- A टू Z जानकारी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

आयुष्मान योजना से जुडे MP के 996 अस्पताल:किस शहर के किस अस्पताल में कौन सी बीमारी का होगा फ्री इलाज, जानिए- A टू Z जानकारी

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सदस्यों को सालाना पांच लाख तक का फ्री इलाज मुहैया कराने के लिए मप्र में 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई थी। इस योजना से अब तक मप्र के 996 अस्पताल जुड़ गए हैं। इनमें 472 सरकारी और 524 निजी अस्पताल इम्पैनल हुए हैं। आयुष्मान कार्ड धारी मरीज इन अस्पतालों में फ्री इलाज करा सकते हैं। अपने जिले के आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों की सूची जानने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया… सबसे पहले इस लिंक पर जाएं... https:// hospitals.pmjay.gov.in/ Search/empnl WorkFlow.htm?actionFlag=ViewRegisteredHosptlsNew। State कॉलम में Madhya Pradesh और District कॉलम में अपने जिले का चयन करें। Hospital Type कॉलम में सरकारी/निजी अस्पताल श्रेणी का चयन करें या इसे खाली छोड़ दें। Speciality कॉलम में यदि बीमारी श्रेणी का पता हो तो दर्ज करें अन्यथा खाली छोड़ें। Hospital Name क...
सरकारी अस्पतालों की सेहत खराब:10 महीने में जेपी, एम्स और सुल्तानिया के13 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

सरकारी अस्पतालों की सेहत खराब:10 महीने में जेपी, एम्स और सुल्तानिया के13 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी

राजधानी के सरकारी अस्पतालों में पिछले 10 महीने में 13 से ज्यादा डॉक्टर्स नौकरी छोड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा 7 डॉक्टर्स ने सुल्तानिया अस्पताल से नौकरी छोड़ी है। इसी तरह जेपी अस्पताल से 4 डॉक्टर्स वीआरएस ले चुके हैं। एम्स भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी 2 सीनियर फैकल्टी इस्तीफा दे चुके है। जेपी अस्पताल में 125 डॉक्टर्स के पद हैं, लेकिन इसमें से 56 खाली हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि सुल्तानिया ऐसा अस्पताल है, जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा रोज 60 से 80 डिलीवरी होती हैं। गंभीर से गंभीर मामलों को यहां के विशेषज्ञ डॉक्टर्स देखकर इलाज करते हैं। बावजूद इसके छोटे-छोटे मामलों में डॉक्टर्स को शर्मिंदा किया जाता है। छोटी सी भी गलती डॉक्टर्स को बड़ी मुसीबत में डाल देती है। ऊपर से प्रशासनिक दबाव अलग से बना रहता है। इन सभी कारणों के बीच नौकरी करना आसान नहीं है, इसलिए अब ज्यादातर डॉक्टर्स प्राइवेट अस्पतालों की तरफ न...
कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा केस, 673 मौतें; सिंगर राहत फतेह अली खान संक्रमित
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा केस, 673 मौतें; सिंगर राहत फतेह अली खान संक्रमित

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 673 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान संक्रमण के 18,573 नए केस सामने आए हैं। बीते एक हफ्ते में कोरोना से सबसे अधिक मौतें शनिवार को दर्ज की गई है। राज्य के पांच राज्यों में कोरोना के केस घटे हैं, लेकिन मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। राहत फतेह अली खान कोरोना पॉजिटिव पाकिस्तानी मूल के गायक राहत फतेह अली खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारी में कहा गया है कि रिपोर्ट आने के बाद उनके सभी प्रोग्राम को 15 मार्च तक के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़ीं सभी पाबंदियां हटीं उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां रविवार से खत्म कर दी गई है। राज्य में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शादी-विवाह में भी मेहमानों की संख्या को लेकर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। सरक...
कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस, 325 मौतें; हॉन्गकॉन्ग में संक्रमण बढ़ने की वजह से चुनाव टाले गए
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस, 325 मौतें; हॉन्गकॉन्ग में संक्रमण बढ़ने की वजह से चुनाव टाले गए

देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21,016 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 मरीजों की मौत हुई है, जो फरवरी में सबसे कम है। अब तक देश में 4.28 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 5.11 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इधर, हॉन्गकॉन्ग में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद लीडरशिप का चुनाव टाल दिया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हवाले से चीनी अधिकारी कैरी लेम चेंग ने बताया, 'कोरोना पर काबू पाना पहली प्राथमिकता है, इसलिए 8 मई तक चुनाव टालने का फैसला किया गया है।' वैक्सीनेशन ने तीसरी लहर का खतरा कम किया दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश में वैक्सीनेशन ड्राइव ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को कम किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक लाइव कार्यक्रम के दौरान डॉ गुलेरिया ने कहा कि भारत का वैक्सीनेशन मॉडल विश्व के लिए रोल मॉडल है। उन्होंने कहा कि प्रशा...
कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में करीब 25000 नए केस, 492 मौतें; मिजोरम में पॉजिटिविटी रेट 22% हुआ
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में करीब 25000 नए केस, 492 मौतें; मिजोरम में पॉजिटिविटी रेट 22% हुआ

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,818 नए केस मिले हैं। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई और करीब 42,000 मरीज रिकवर हुए हैं। 8 राज्यों में बीते 24 घंटे में कोरोना के 100 से भी कम केस सामने आए हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है और 4.27 करोड़ केस अब तक सामने आ चुके हैं। इधर, मिजोरम में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1,119 मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 10,592 है। वहीं 752 लोग कोरोना से रिकवर हुए है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22.01% पर पहुंच गई है। हॉन्गकॉन्ग में दो दिन में केस दोगुने हुए, अस्पतालों में जगह नहीं हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पतालों में जगह नहीं बची है। हालात ये हैं कि जगह न होने से अस्पताल के बाहर लॉन और वेटिंग एरिया तक में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। हॉन्गकॉन्ग शाम शुई पो के कार...
MP के मेडिकल कॉलेजों में CT-MRI का टेंडर रद्द:डेढ़ साल में भी कंपनी लगा नहीं पाई मशीनें; इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 9 कॉलेजों में लगनी थी
इतिहास की गाथा, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

MP के मेडिकल कॉलेजों में CT-MRI का टेंडर रद्द:डेढ़ साल में भी कंपनी लगा नहीं पाई मशीनें; इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 9 कॉलेजों में लगनी थी

प्रदेश के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन (कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन) और एमआरआई (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन) की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीते डेढ़ साल से कवायद चल रही थी। दिसंबर 2020 में इसका टेंडर टेलीवास्को कंपनी को मिला था। करीब एक साल की जद्दोजहद के बाद सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनें लगाने वाला टेंडर कैंसिल कर दिया गया है। वास्को टेलीरेडियोलॉजी कंपनी द्वारा समय पर मशीनें न लगाने पर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने ये आदेश जारी किया है। अब नए सिरे से टेंडर बुलाए जाएंगे। इस प्रक्रिया से फिर सीटी, एमआरआई की सुविधा शुरू होने में देर लगेगी। इन मेड़िकल कॉलेजों में लगनी थी सीटी स्कैन मशीनें चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेजों में 128 स्लाइस (विथ 64 रो ऑफ डिटेक्टर) वाली सीटी स्कैन मशीनें लगाई जानी थीं। विदिशा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, खंडवा, रतलाम, सागर, दतिय...
कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 27,390 केस आए, 347 की मौत; नए संक्रमितों की संख्या बीते 76 दिन में सबसे कम
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 27,390 केस आए, 347 की मौत; नए संक्रमितों की संख्या बीते 76 दिन में सबसे कम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 24,740 नए केस मिले, 82.7 हजार मरीज ठीक हुए, जबकि 344 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। इससे पहले 31 जनवरी को 22,775 मामले सामने आए थे। तीसरी लहर के पीक से तुलना करें तो मामलों में 93% की गिरावट हुई है। 20 जनवरी को पीक पर 3.47 लाख नए केस मिले थे। एक्टिव केस में भी बड़ी गिरावट फिलहाल देश में 4.15 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 6 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 3.71 लाख लोगों का इलाज चल रहा था। तीसरी लहर में 23 जनवरी को सबसे ज्यादा 22.49 लाख एक्टिव केस थे। इसी तरह 14 फरवरी को ठीक होने वाले लोगों की संख्या 82,788 रही, जो कि 11 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 60,405 लोगों ने इस बीमारी को मात दी थी। देश में कोरोना पर एक नजर कुल कोरोना केस: 4.26 करोड़ कुल रिकवरी: 4.17 करोड़ कुल मौतें: 5.09 लाख एक्टिव क...
कोरोना अपडेट्स:24 घंटे में देश में 34,082 नए केस, 346 मौतें; जान गंवाने वालों का आंकड़ा 17 जनवरी के बाद सबसे कम
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:24 घंटे में देश में 34,082 नए केस, 346 मौतें; जान गंवाने वालों का आंकड़ा 17 जनवरी के बाद सबसे कम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 34,082 नए केस मिले, 91.8 हजार मरीज ठीक हुए, जबकि 346 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। तीसरी लहर के पीक के बाद पहली बार मरने वालों की संख्या इतनी कम रही है। इससे पहले 17 जनवरी को देश में 310 लोगों की मौत हुई थी। देश में एक्टिव केस 4,71,418 हैं। नए केस से लेकर एक्टिव केस तक में बड़ी गिरावट नए केस भी 1 जनवरी के बाद सबसे कम हैं। तब 27553 मामले दर्ज हुए थे, जो तीसरी लहर के पीक पर बढ़कर 3.47 लाख तक पहुंच गए थे। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 50 हजार से कम हुए हैं। इससे पहले 7 जनवरी को 4.72 लाख लोगों का इलाज चल रहा था। तीसरी लहर में 23 जनवरी को सबसे ज्यादा 22.49 लाख एक्टिव केस थे। इसी तरह 13 फरवरी को ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या 91,859 रही, जो कि 11 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 60,405 लोगों ने इस बीमारी को मात दी थी। देश में क...
कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 56,017 मरीज मिले, 656 मौतें; केरल और महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ही 71% एक्टिव केस
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 56,017 मरीज मिले, 656 मौतें; केरल और महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ही 71% एक्टिव केस

ब्रिटेन राज-घराने के प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार कोरोना संक्रमित, सेल्फ आइसोलेशन में स्पेन सरकार ने आउटडोर में मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म की देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 56,017 नए केस मिले, 1.49 लाख मरीज ठीक हुए, जबकि 656 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। बुधवार के मुकाबले नए मामलों में 9 हजार से ज्यादा की गिरावट हुई है। बुधवार को संक्रमण के 65,158 नए केस सामने आए थे। संक्रमण के मामले तीसरी लहर की शुरुआत जैसे दर्ज हो रहे हैं। 4 जनवरी को 58,097 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद लगातार रोजाना के केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 20 जनवरी को पीक पर 3 लाख 47 हजार 254 केस दर्ज हुए थे। उसके बाद से मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में देश में इस समय एक्टिव केस 6.88 लाख हैं। इनमें से 71% मामले सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये राज्य हैं- केरल (2.32 लाख), महाराष...
कोरोना अपडेट्स:24 घंटे में देश में 65,158 नए केस; 1,238 मौतें, तीसरी लहर के पीक से अब तक नए केस में 81% की गिरावट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना अपडेट्स:24 घंटे में देश में 65,158 नए केस; 1,238 मौतें, तीसरी लहर के पीक से अब तक नए केस में 81% की गिरावट

केरल सरकार ने कोरोना टेस्ट किट और पीपीई किट सस्ती कर दी हैं। RTPCR टेस्ट 300 रुपए और एंटीजन टेस्ट 100 रुपए का खर्च आएगा। पीपीई किट 154 रुपए में मिलेगी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 169 करोड़ 19 लाख से अधिक वैक्सीन दी जा चुकी हैं। 12 करोड़ 2 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों-UT में मौजूद हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 65,158 मामले मिले हैं। मंगलवार के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामलों में 6 हजार से ज्यादा की गिरावट हुई है। मंगलवार को संक्रमण के 71,365 नए केस सामने आए थे। तीसरी लहर के पीक के मुकाबले रोजाना के मामलों में 81% की गिरावट दर्ज हुई है। 20 जनवरी को 3,47,254 मामले सामने आए थे, जो अब कम होकर सिर्फ 65 हजार रह गए हैं। बुधवार को 1.67 लाख मरीज ठीक हुए और 1,238 कोरोना संक्रमितों की जान गई। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल ...